Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कानड़ के विकास में एक और बड़ा कदम: गौसेवा और जन-सुविधा कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Govardhan , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 02/07/2026 02:14:35 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Govardhan ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 02/07/2026 02:14:35 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: कानड़ द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परिषद द्वारा विकास कार्यों की सौगात देते हुए वार्ड क्रमांक  15  अयोध्याबस्ती गोशाला के पास नवीन टिन शेड निर्माण कार्य  की लागत राशि 10.80 लाख  ए

विस्तार

मध्य प्रदेश: कानड़ द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास और जन-कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। परिषद द्वारा विकास कार्यों की सौगात देते हुए वार्ड क्रमांक  15  अयोध्याबस्ती गोशाला के पास नवीन टिन शेड निर्माण कार्य  की लागत राशि 10.80 लाख  एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों हेतु वार्ड क्रमांक 01 मालवीय मोहल्ला में  टिन शेड निर्माण कार्य  की लागत राशि  7.23  लाख  का भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। गौसेवा को बल: गौशाला में बनने वाले  नए शेड से बेसहारा और बीमार गोवंश को बेहतर आश्रय, धूप और बारिश से सुरक्षा मिलेगी। 

सार्वजनिक सुविधाओं में विस्तार: विभिन्न वार्डों/स्थानों पर बनने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम शेड से आम नागरिकों को सामाजिक, धार्मिक और सामुदायिक आयोजनों के लिए सर्वसुविधायुक्त स्थान मिल सकेगा। यह निर्माण कार्य नगरवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा और कानड़ को अधिक सुविधायुक्त बनाएगा। इस गरिमामय अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि बाबुलाल जी बिजापारी ,मंडल अध्यक्ष अंतर सिंह दोलतपुर पार्षद ओमप्रकाश जी पालीवाल ,पार्षद रमेश जी सूर्यवंशी पार्षद दरबार सिंह जी आर्य पार्षद प्रतिनिधि बनेसिंह सिंह चोहान  मुख्य नगरपालिका अधिकारी शिवसिंह चोहान , कन्हेयालाल  जी परमार   ठेकेदार मनीष शर्मा एवं  निकाय  कर्मचारी अशोक कुमार पाठक, तुफान सिंह सोंधिया ,इंजि. अंकित शर्मा ,बालकृष्ण पाटीदार,शुभम भारती ,राजेश परमार ,बलवंत तेजनकर , गोवर्धन परमार, प्रकाश संगोई,जाफर खा ,मुकाब हुसैन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: क्षेत्र पंचायत की अंतिम बैठक में विकास कार्यों को मिली मंजूरी

मध्य प्रदेश: महाराष्ट्र में BSP का धम्मचक्र ऑर्केस्ट्रा एवं प्रबोधन मेला-2026 सम्पन्न, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार पर जोर

उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2027 अभियान 125 दिन रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीण विकास को मिली नई रफ्त

उत्तर प्रदेश: सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष स्वामी शरण दुबे को आज दी जाएगी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश: 60 वर्षों की सेवा के बाद होमगार्ड जवान राजदेव चौधरी को सम्मानपूर्वक दी गई भावभीनी विदाई

उत्तर प्रदेश: 3 जुलाई से खुलेंगी राजन इंटरनेशनल एकेडमी की कक्षाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास पर रहेगा विशेष फोकस


Featured News