-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: UPTET परीक्षा को लेकर मीरजापुर प्रशासन अलर्ट, मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: UPTET परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मीरजापुर। UPTET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: UPTET परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट, मंडलायुक्त व डीआईजी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण मीरजापुर। UPTET परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त विन्ध्याचल मंडल एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पूनम ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं संबंधित अधिकारियों को परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शुचिता के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा दे सकें।
