Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भांडेर महाविद्यालय ने जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता जीती, दतिया पीजी कॉलेज को 2-0 से हराया

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 13/10/2026 02:45:57 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 13/10/2026 02:45:57 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शासकीय विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय भांडेर में किया गया। इस प्रतियोगिता में मात्र दो टीमों शासकीय पीजी कॉलेज दतिया एवं शासकीय महाविद्यालय भांडेर ने भाग लिया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को शासकीय विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय भांडेर में किया गया। इस प्रतियोगिता में मात्र दो टीमों शासकीय पीजी कॉलेज दतिया एवं शासकीय महाविद्यालय भांडेर ने भाग लिया। 
मैच का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जीएस गिल द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस महाविद्यालय भांडेर  के खिलाड़ियों ने जीता एवं ग्राउंड चुना। इस प्रतियोगिता में 25-25 पॉइंट के दो मैच खेले गए। प्रथम मैच 25 -12 से एवं दूसरा मैच भी 25-12 से भांडेर ने जीतते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। वहीं, शासकीय पीजी महाविद्यालय दतिया को उप विजेता के रूप में संतोष करना पड़ा। मैच निर्णायक के रूप में पीटीआई ऋषि राकेश प्रताप शासकीय सांदीपनि विद्यालय भांडेर उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में शासकीय पीजी महाविद्यालय दतिया से टीम  मैनेजर के रूप में प्रो.राममिलन केवट एवं टीम कोच के रूप में सुश्री लवली यादव, सुश्री निशा क्रीड़ा अधिकारी शासकीय गोविंद महाविद्यालय सेवढ़ा से चयन परीक्षक के रूप में ग्राउंड पर मौजूद रहे। इस दौरान भांडेर महाविद्यालय में क्रीड़ा अधिकारी शिवानी वर्मा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजीव सिंह के द्वारा छात्रों को वॉलीबॉल खेल के बारे में मार्गदर्शन एवं अभ्यास कराया गया। मैच के दौरान कमेंट्री डॉ. प्रदीप शर्मा एवं प्राचार्य प्रोफेसर जीएस गिल द्वारा की गई। भांडेर महाविद्यालय की महिला टीम की कप्तानी कु. संगीता कुशवाहा ने की एवं पीजी कॉलेज टीम की कप्तानी कु. निकिता यादव ने की। अंत में प्रोफेसर संजीव सिंह अहिरवार द्वारा धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹3,500, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों और NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

मध्य प्रदेश: सनावद में 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में 300 ग्राम प्रहरी सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा

उत्तर प्रदेश: एक्सपायरी गाड़ी पर लाल बत्ती और संदिग्ध पास लगाने का आरोप, दादरी पुलिस से जांच की मांग


Featured News