Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: भाजपा कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया माल्यार्पण, समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Tarik Ali , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 27/10/2026 10:15:32 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Tarik Ali ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 27/10/2026 10:15:32 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भांडेर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जयंती भव्य तरीके से मनाई। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मो

विस्तार

मध्य प्रदेश: सोमवार को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भांडेर में स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर भाजपा पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर महर्षि वाल्मीकि जयंती भव्य तरीके से मनाई। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जाति मोर्चा गिरिजा जाटव तथा पूर्व जिलाध्यक्ष दतिया विक्रम बुंदेला, पूर्व भांडेर विधायक प्रतिनिधि संतराम सरौनिया, बेटू सेंगर, आदि सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस अवसर पर यहां आयोजित मंचीय कार्यक्रम दौरान   महर्षि वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश भी डाला गया। 

इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठजनों का शॉल और श्रीफल से सम्मान भी किया गया। बता दें कि यहां वाल्मीकि समाज में रामप्रसाद वाल्मीकि की धर्मपत्नी की हाल ही में हुई साइलेंट अटैक से मौत के बाद वाल्मीकि समाज ने मंदिर पर होने वाले भव्य कार्यक्रमों और चलसमारोह को स्थगित कर दिया था। इनके द्वारा सोमवार को औपचारिक पूजन कार्य संपन्न किया गया था। यह भी बता दें कि मंदिर के नवनिर्माण के बाद महर्षि वाल्मीकि की यह पहली जयंती भी थी। इस अवसर पर पहुंचने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन राय, भोलाराम गोलानी, ओमप्रकाश रावत, बेताब सिंह यादव, राकेश गुप्ता, पवन इजारदार, आदि सहित राजेंद्र वाल्मीकि, संतोष वाल्मीकि, अमित वाल्मीकि, आदि अन्य सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Featured News