-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद में रु0 50 लाख से ऊपर के लागत की परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक रविवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन/
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में जनपद में रु0 50 लाख से ऊपर के लागत की परियोजनाओं के संबंध में समीक्षा बैठक रविवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्थाओं के एक्सईएन/ प्रतिनिधि से परियोजनाओं के संबंध में भौतिक प्रगति की समीक्षा की तथा समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए कार्य को पूर्ण कराएं। इस दौरान उन्होंने फूड हाउसिंग योजना के टेंडर प्रक्रिया, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मनिहारी, कारागार, कंपोजिट विद्यालय, जल जीवन मिशन ग्रामीण अंतर्गत पेयजल कनेक्शन, सड़क निर्माण/मरम्मत, नगर पंचायत सैदपुर में पेयजल पुनर्गठन, सेतु निर्माण निगम अंतर्गत ब्रिज निर्माण, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज इत्यादि के संदर्भ में जांचकर्ता अधिकारियों से भौतिक प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने गो संरक्षण केंद्र मरदह में शीघ्र विद्युत कनेक्शन हेतु एक्सईएन विद्युत को निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति के सत्यापन करने के निर्देश दिए।
