-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: मां भगवती के भजनों पर रातभर झूमे श्रद्धालु, जय माता दी के जयकारों से गूंजा एसएनटी ग्राउंड
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आते ही सोनभद्र जनपद मुख्यालय सहित क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। चूड़ी- साज श्रृंगा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आते ही सोनभद्र जनपद मुख्यालय सहित क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सोमवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। चूड़ी- साज श्रृंगार के समान और कपड़ों की दुकानों पर महिलाएं अपनी पसंद की चीजें खरीदती नजर आईं। त्योहार को लेकर दुकानदारों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस बार 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। बृहस्पतिवार को सुहागिन महिलाएं दिनभर व्रत रखेंगी। सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू होगा और शाम को पूजा के बाद महिलाओं को चांद निकलने का इंतजार रहेगा। चंद्रमा को अर्ध्य देने के बाद ही व्रत खोला जाएगा। इस बार करवा चौथ का पूजा मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को रात 1:06 बजे से शुरू होगी। यह तिथि उसी रात 10:09 बजे तक रहेगी। उदया तिथि और व्रत की परंपरा के अनुसार करवा चौथ 29 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा। करवा चौथ पर सरगी की परंपरा निभाई जाती है।सूर्योदय से पहले सरगी खाती हैं और इसके बाद व्रत शुरु करती हैं। सरगी में फल, मिठाई, मेवे और दूसरे खानें की चीजें रखतीं हैं।
और शाम को पूजा करती हैं। करवा चौथ पर वीरावती की कथा सुनने की परंपरा है। लोक कथा के अनुसार, वीरावती ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा था।भूख से परेशान वीरावती को उसके भाइयों ने चंद्रमा निकलने का भ्रम पैदा करके व्रत को खुलवा दिया। इसके बाद उसके पति पर संकट आ गया। वीरवती ने पूरे विश्वास के साथ पूजा की और पति के लिए प्रार्थना की।मान्यता है कि उसकी श्रद्धा से संकट दूर हुआ। करवा चौथ पर इस कथा को सुनने का विशेष महत्व माना जाता है। महिलाएं पूजा के दौरान कथा सुनती हैं और अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली की कामना करती हैं। जिले के सभी प्रमुख बाजारों त्यौहार से जुड़ी वस्तुओं की दुकानें ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तैयार हैं। दुकानदारों ने अलग-अलग बजट में सामान उपलब्ध कराए हैं, ताकि ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें। कारोबारियों का कहना है कि पर्व मे अभी 4 दिन शेष हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार में चहल-पहल बढ़ने की उम्मीद है।
