Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, 1 नवंबर की महारैली में शामिल होने की अपील

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 06:12:57 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 06:12:57 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान "वोट बचाओ, देश बचाओ" की भावी रणनीतियों को धार देने और संगठनात्मक मजबूती को लेकर नवादा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया जिसकी अ

विस्तार

बिहार: आज दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रव्यापी अभियान "वोट बचाओ, देश बचाओ" की भावी रणनीतियों को धार देने और संगठनात्मक मजबूती को लेकर नवादा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कार्यकारिणी बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रभाकर झा ने की। इस बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि और केंद्रीय जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक इशिता सेढ़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर जनता के जनादेश पर डाका डाल रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पूरे देश में वोट चोरी और चुनावी प्रक्रिया में हो रहे गड़बड़ियों के खिलाफ आम जनता को जागरूक करने के लिए संकल्पित है। इशिता ने कहा कि देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता वोट रक्षक बनाकर गांव गांव जाएगा और आम जनता को इस साजिश के खिलाफ जागरूक करेगा। इशिता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित वोट बचाओ देश बचाओ जन मार्च एवं महारैली में शामिल होकर लोकतंत्र की रक्षा की इस लड़ाई को मजबूत करने की अपील भी की। 


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं नवादा जिला कांग्रेस प्रभारी शशि शेखर एवं सह प्रभारी रंजीत कश्यप ने संयुक्त रूप से जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहाऊ की बूथ और पंचायत स्तर पर इस अभियान को तेज करना होगा।शशि ने यह भी कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए अब जनता को सड़कों पर उतरना होगा तथा मतदाता सूची में की जा रही गड़बड़ियों और जनता के अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ लड़ाई और तेज करना होगा। नवादा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नवादा जिला कांग्रेस पूरी तरीके से मुस्तैद है और जिला के सभी प्रखंड और पंचायत में इस अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन और जन जागरण कार्यक्रम चलाए जाएंगे । मंच संचालन हिसुआ प्रखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार ने किया। आज के इस कार्यकारिणी बैठक में नवादा जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव अरुण कुमार , गाँधी 

सेवा आश्रम के संरक्षक सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह , बेदामी देवी , बलिराम सिंह , जगेश्वर पासवान , भारत यात्री नवीन पासवान, रामरतन गिरी नवादा प्रखण्ड अध्यक्ष रामजन्म सिंह , वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार , गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव , मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष इंदू सिन्हा , कौआकोल प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र यादव , रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप , रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष पासवान , सेवादल के सुरेंद्र कुमार , अरुण कुमार,  सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा , संजय सिंह , मुकेश कुमार , रामाशीष ,रामकुमार यादव , बांके बिहारी सिंह , सैयद समीर , संजीत कुमार सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।