-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइन स्थित जिगर मंच पर श्री श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में श्री श्याम त्रयोदश आस्था का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया श्री श्याम आस्था का शुभारंभ बाबा की ज्योत प्रचलित कर किया गया
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सिविल लाइन स्थित जिगर मंच पर श्री श्याम सेवा समिति के तत्वाधान में श्री श्याम त्रयोदश आस्था का महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से किया गया श्री श्याम आस्था का शुभारंभ बाबा की ज्योत प्रचलित कर किया गया जो की रात्रि 8:00 बजे से प्रभु की इच्छा तक चला बाबा के आलोकित श्रृंगार भव्य एवं मनमोहक दरबार को देखने हेतु भक्तों की भीड़ लग गई इस धार्मिक अनुष्ठान में मुरादाबाद एवं आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में श्याम भक्तों ने हाजिरी लगाई और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भक्ति भाव एवं धूमधाम से किया गया भजन गायिका शुभांगी सोनी राम पांडे एवं गोपाल भारद्वाज ने अपनी मधुर आवाज से भजन अमृत वर्षा कर वातावरण भक्ति मय कर दिया सभी भक्त बाबा के भजनों पर झूमते गाते आनंद लेते नजर आए विशेष फूलों से सजे बाबा को छप्पन भोग लगाया गया एवं आरती उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया उत्सव में महापौर विनोद अग्रवाल नगर विधायक रितेश गुप्ता कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अध्यक्ष डॉ रोहित अग्रवाल राजकुमार शर्मा अमित अग्रवाल कपिल अमिताभ अंकित राजेश कपिल सरन आविष्कार प्रियांक नीतीश राजीव शांतनु उमेश सचिन अनिल प्रशांत आयुष आदि का सहयोग रहा।
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
