Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: 60 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Arun Shrivastava , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 10:17:19 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Arun Shrivastava ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 10:17:19 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है

विस्तार

मध्य प्रदेश: पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान “OPERATION EAGLE CLAW” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशे के अवैध कारोबार एवं मादक पदार्थों की सप्लाई में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। विश्वस्त मुखबिर से मिली महत्वपूर्ण सूचनाइसी क्रम में थाना करेली पुलिस को एक विश्वस्त मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति इमलिया रोड, मरघटा के पास अधिक मात्रा में अवैध शराब लेकर आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहपुर श्री डी.पी. सिंह चौहान के नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम को सूचना की तस्दीक करते हुए आरोपी को अवैध शराब सहित गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।


पुलिस की घेराबंदी में आरोपी गिरफ्तार :  पुलिस टीम द्वारा इमलिया रोड, मरघटा के पास पहुंचकर हिकमत-अमली से घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए एवं सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की निगरानी की गई। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। पूछताछ एवं आवश्यक कार्यवाही में आरोपी की पहचान : रंजीत उर्फ पप्पू पिता सुल्तान कौरव उम्र 39 साल निवासी गोंगावली, थाना करेली, जिला नरसिंहपुर।  60 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जप्त : पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से कुल 60 बल्क लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹6000/- है।  अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।


अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर : नरसिंहपुर पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखते हुए अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार की प्रभावी एवं निरंतर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related News

उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहादतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, विजेता टीम को मिलेंगे 5 हजार रुपये और ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश:  PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


Featured News