Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आदतन अपराधी को किया जिलाबदर, दूसरे को थाने में हाजिरी लगाने के निर्देश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 10:37:58 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 10:37:58 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले में आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लोकशांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने  कार्रवाई की है

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले में आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लोकशांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने  कार्रवाई की है उन्होंने एक आदतन अपराधी को 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर कर दिया है जबकि एक अन्य आदतन अपराधी को आगामी 6 माह तक पुलिस थाने की निगरानी में रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं 

थाना तेंदुआ अंतर्गत ग्राम डेहरवारा निवासी विक्रम रावत पुत्र गजराज सिंह रावत  एक आदतन अपराधी है उक्त अपराधी की आपराधिक गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तथा किसी भी दिन गंभीर घटना घटित हो सकती है जिसके तहत कलेक्टर  अर्पित वर्मा ने विक्रम रावत को शिवपुरी एवं उसके आस-पास के जिलों ग्‍वालियर अशोकनगर श्योपुर मुरैना दतिया गुना की सीमा के भीतर से 6 माह के लिये जिला बदर किया है इसी प्रकार बन्ना पुत्र भूरा बंजारा निवासी नयागांव बरईपुरा थाना पोहरी को थाने की निगरानी में रहने के निर्देश दिए हैं 6 माह तक थाना प्रभारी पुलिस थाना पोहरी के समक्ष सप्ताह में एक दिन प्रत्येक सोमवार को अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्वयं के क्रियाकलापों की जानकारी देनी होगी। 

Related News

उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहादतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, विजेता टीम को मिलेंगे 5 हजार रुपये और ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश:  PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


Featured News