-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बसपा का प्रदर्शन, प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में बेकाबू होती कानून व्यवस्था बढ़ते अपराधों और कमजोर वर्गों पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिले में महिलाओं दलितो
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुरैना जिले में बेकाबू होती कानून व्यवस्था बढ़ते अपराधों और कमजोर वर्गों पर लगातार हो रहे अत्याचारों के विरोध में बहुजन समाज पार्टी ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है जिले में महिलाओं दलितो पिछड़ों और आदिवासियों के साथ हो रही लूटपाट हत्या तथा प्रताड़ना की घटनाओं के विरोध में रविवार को एक विशाल जन-आंदोलन देखने को मिला प्रदेश अध्यक्ष बसपा जियालाल अहिरवार के नेतृत्व में निकले इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया तथा सड़कों पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद की विरोध प्रदर्शन से पूर्व एक जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिले की वर्तमान प्रशासन की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर गहन चिंतन हुआ बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मुरैना जिले में आम नागरिक और वंचित वर्ग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहे हैं तथा प्रशासन अपराधियों पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है प्रदेश अध्यक्ष बसपा जियालाल अहिरवार एवं अन्य नेताओं ने कहा कि वे शोषितों पीड़ितों और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और जनहित के मुद्दों पर सड़क से लेकर प्रशासन तक संघर्ष जारी रहेगा इसके साथ ही नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए वर्ष 2028 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का मजबूत संकल्प लिया।
समीक्षा बैठक के समापन के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष बसपा जियालाल अहिरवार के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारियों का जत्था पैदल मार्च करता हुआ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा हाथों में झंडे और बैनर लिए प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था के गिरते स्तर पर गहरा रोष प्रकट किया कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के माध्यम से आईजी चंबल के नाम एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि जिले में त्वरित प्रभाव से प्रभावी पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए इसके अतिरिक्त महिलाओं दलितों पिछड़ों तथा आदिवासियों पर हुए अत्याचार के मामलों में बिना किसी राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई करने हत्या व लूटपाट के मामलों में लिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा आम जनसमस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने की पुरजोर मांग उठाई गई। इस विशाल पैदल मार्च और ज्ञापन सौंपे जाने के बाद अब क्षेत्रीय नागरिकों की निगाहें प्रशासन के अगले कदमों पर टिकी हैं यह देखना अहम होगा कि इस व्यापक जन-प्रदर्शन के बाद चंबल संभाग का प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।
उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार
उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
