Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: बसपा ने उठाई दलितों और वंचित वर्गों की समस्याओं के समाधान की मांग, संगठन मजबूत करने पर जोर

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 10:28:50 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 10:28:50 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर यूटी के अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि दलित समुदायों तथा समाज के अन्य वंचित वर्गों को अपने संवैधानिक अधिकार और सामाजिक न्याय  समान अवसरों की प्राप्ति के लिए एकजुट होक

विस्तार

मध्य प्रदेश: बहुजन समाज पार्टी जम्मू-कश्मीर यूटी के अध्यक्ष दर्शन राणा ने कहा कि दलित समुदायों तथा समाज के अन्य वंचित वर्गों को अपने संवैधानिक अधिकार और सामाजिक न्याय  समान अवसरों की प्राप्ति के लिए एकजुट होकर संगठित प्रयास करने होंगे उन्होंने कहा कि मजबूत अनुशासित और जनता से जुड़ा हुआ संगठन ही सरकार तक आम लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकता है, विजयपुर विधानसभा क्षेत्र जिला सांबा में सेक्टर एवं बूथ स्तरीय संगठन की समीक्षा बैठक में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अन्य वंचित वर्गों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई बैठक में इस बात पर चिंता व्यक्त की गई कि बार-बार आश्वासन दिए जाने के बावजूद अनेक समस्याओं का समाधान जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रहा है
विस्थापित शरणार्थियों को स्थानीय लोगों की संपत्ति में अधिकार समानता की मांग
बैठक में इस विषय पर चिंता व्यक्त की गई कि विस्थापित शरणार्थियों को आवंटित मुहाजरीन संपत्तियों पर मालिकाना अधिकार देने की व्यवस्था की गई है जबकि स्थानीय लोगों को समान परिस्थितियों में वैसी सुविधा नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही हैं पार्टी ने सरकार से मांग की कि संबंधित कानूनी एवं नीतियों की समीक्षा करके स्थानीय लोगों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए तथा संपत्ति अधिकारों के मामले में किसी भी अनुचित असमानता को दूर किया जाए। 

अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा बढ़ाने की मांग
बैठक में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए लागू वार्षिक पारिवारिक आय सीमा 2.50 लाख रुपये की समीक्षा करके इसे तत्काल बढ़ाने की मांग की गई  जहां यह सीमा लागू है वर्तमान आय सीमा लगभग 20 833 रुपये प्रतिमाह के बराबर है बढ़ती महंगाई शिक्षा संबंधी खर्च पर परिवारों की आर्थिक कठिनाइयों को देखते हुए इसे अपर्याप्त बताया गया दर्शन राणा ने कहा कि छात्रवृत्ति के लिए निर्धारित आय सीमा को वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप संशोधित किया जाना चाहिए ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के योग्य विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े एससी एसटी व ओबीसी विकास बोर्डों में उपाध्यक्षों की नियुक्ति की मांग
पार्टी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग विकास बोर्डों में उपाध्यक्षों के पद लंबे समय से रिक्त रहने पर चिंता व्यक्त की दर्शन राणा ने सरकार से मांग की कि इन पदों पर शीघ्र नियुक्तियां की जाएं ताकि संबंधित बोर्ड प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें तथा अपने-अपने समुदाय की समस्याओं और मांगों को सरकार तक पहुंचा सकें
आरक्षण रोस्टर के अनुसार पदोन्नति में आरक्षण लागू किया जाए
बैठक में जम्मू-कश्मीर यूटी में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा अन्य पात्र आरक्षित वर्गों के कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण का लाभ सुनिश्चित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई
पार्टी ने चिंता व्यक्त की कि जहां भर्ती के समय लागू आरक्षण नियमों और रोस्टर का पालन किया जाता है वहीं पदोन्नति के मामलों में पात्र आरक्षित वर्गों के कर्मचारियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलने की शिकायतें बनी हुई हैं
दर्शन राणा ने सरकार से मांग की कि संवैधानिक प्रावधानों सेवा नियमों और लागू रोस्टर व्यवस्था की समीक्षा करके पात्र कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकारों के अनुरूप पदोन्नति में आरक्षण का लाभ प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए
सरकारी आश्वासन नहीं जमीनी स्तर पर परिणाम चाहिए
दर्शन राणा ने कहा कि इन समस्याओं को पार्टी और संबंधित वर्गों के प्रतिनिधियों द्वारा अनेक बार सरकार के समक्ष उठाया जा चुका है उन्होंने मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव के साथ व्यक्तिगत बैठकों का उल्लेख करते हुए कहा कि संबंधित सरकारी आदेशों में आवश्यक सुधार करने के विषय पर आश्वासन दिए गए थे
इसके बावजूद अनेक बैठक के बाद लिखित निवेदन और बार-बार याद दिलाने के बाद भी अपेक्षित परिणाम जमीनी स्तर पर दिखाई  नहीं दे रहे हैं उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि केवल आश्वासन देने के बजाय लंबित मामलों पर स्पष्ट  समय बद्ध और कानून के अनुरूप निर्णय लिए जाएं
सामाजिक न्याय के लिए दलित समुदाय की एकता आवश्यक
बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम जी के विचारों का उल्लेख करते हुए दर्शन राणा ने कहा कि सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों की प्राप्ति के लिए राजनीतिक जागरूकता तथा सामूहिक संगठन अत्यंत आवश्यक हैं उन्होंने कहा कि दलित समुदाय को अपने साझा मुद्दों पर एकजुट होकर संगठित प्रयास करने चाहिए ताकि उनकी आवाज प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचे
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सेक्टर  बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें गांव-गांव जाकर आम जनता की समस्याएं सुनें तथा संबंधित विभागों और अधिकारियों के समक्ष उन समस्याओं को उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करें
उन्होंने बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में चार बार बनी सरकारों के कार्यकाल में किए गए कार्यों जनकल्याणकारी पहले और सामाजिक न्याय से संबंधित नीतियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया ताकि लोग इन कार्यों को और नीतियों के बारे में जागरूक हो सकें
दर्शन राणा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शिक्षा रोजगार आरक्षण सामाजिक सुरक्षा और समान अवसरों से जुड़े मुद्दों पर जनता के बीच सक्रिय रहें तथा संगठनात्मक अनुशासन और एकजुटता बनाए रखें
बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्ति
बैठक में जिला अध्यक्ष सांबा देविंदर कुमार प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतपाल बावरिया रतन लाल चमन लाल राजिंदर कुमार गिरधारी लाल सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे
बैठक के समापन पर दर्शन राणा ने दोहराया कि बहुजन समाज पार्टी वंचित और कमजोर वर्गों के अधिकारों  क

Related News

उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहादतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, विजेता टीम को मिलेंगे 5 हजार रुपये और ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश:  PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


Featured News