Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि और गणेश शंकर विद्यार्थी को किया नमन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rajnesh shrivastav , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 10:07:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Rajnesh shrivastav ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 10:07:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के अगुवाई  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी सब्जी मंडी स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव तथा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी

विस्तार

उत्तर प्रदेश: महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा के अगुवाई  में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी सब्जी मंडी स्थित मंदिर में महर्षि वाल्मीकि जी के प्रकटोत्सव तथा महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दौरान महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्शों और शिक्षाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में सद्भाव, समानता और नैतिक मूल्यों को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने गणेश शंकर विद्यार्थी जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, 

साहस और पत्रकारिता के मूल्यों को याद किया। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में  महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, जिला संगठन प्रभारी जुनैद हसन एडवोकेट, जिला सचिव डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, डॉक्टर हरीश गंगवार, सुरेश दिवाकर, डॉक्टर सरताज हुसैन, उमेश आर्य, तीरथ मधुकर, मनोज शर्मा, योगेश जायसवाल, सफदर अली बुखारी, राजीव वाल्मीकि, राहुल राजे वाल्मीकि, राजेंद्र प्रसाद राजे आदि लोग मौजूद रहे।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: जिगर मंच पर श्री श्याम त्रयोदशी आस्था महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु, भजनों पर झूमे भक्त

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद में दो पिस्तौल और कारतूस बरामद, हथियार तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: सहादतपुर क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, विजेता टीम को मिलेंगे 5 हजार रुपये और ट्रॉफी

उत्तर प्रदेश:  PET परीक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, एएसपी ग्रामीण ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

उत्तर प्रदेश: संजय सक्सेना हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, राजेश गुर्जर घायल अवस्था में गिरफ्तार

उत्तराखंड: गंगोलीहाट के नवोदय विद्यालय में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


Featured News