Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सपा कार्यालय में महर्षि वाल्मीकि और संत नामदेव जयंती मनाई गई

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 26/10/2026 02:55:26 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 26/10/2026 02:55:26 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश:  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में महर्षि वाल्मीकि जी एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में

विस्तार

उत्तर प्रदेश:  समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय समता भवन, गाजीपुर में महर्षि वाल्मीकि जी एवं संत शिरोमणि नामदेव जी की जयंती सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व, कृतित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा 

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी भारतीय संस्कृति के महान ऋषि एवं रामायण के रचयिता थे, जिन्होंने अपने ज्ञान और साहित्य के माध्यम से समाज को सत्य, मर्यादा तथा नैतिकता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन इस बात का प्रेरणादायी उदाहरण है कि मनुष्य अपने ज्ञान, कर्म और संकल्प से महानता प्राप्त कर सकता है। संत शिरोमणि नामदेव जी ने अपनी भक्ति, वाणी और विचारों के माध्यम से समाज में प्रेम, समानता तथा मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पाति, ऊंच-नीच और सामाजिक भेदभाव से ऊपर उठकर सभी मनुष्यों को समान दृष्टि से देखने की प्रेरणा दी। दोनों महापुरुषों का जीवन और उनकी शिक्षाएं आज भी समाज में सद्भाव, सामाजिक न्याय और। 

Related News

बिहार: मोतनाजे-मुखवन के किसानों की मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

बिहार: वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक, 1 नवंबर की महारैली में शामिल होने की अपील

उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला ने 50 लाख से अधिक की परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश

उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव के कथित बयान के विरोध में मानसखंड युवा वेलफेयर सोसाइटी ने फूंका पुतला, मांगी सार्वजनिक माफी

उत्तर प्रदेश: सोशल मीडिया से हुई अज्ञात शव की पहचान, बेटी ने राप्ती नदी में पिता की अस्थियां विसर्जित कीं

उत्तर प्रदेश: बलरामपुर: मतदेय स्थलों की संख्या 1805 से घटकर 1752 हुई, डीएम ने की बैठक


Featured News