-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: शरद पूर्णिमा पर बुंदेलखंड में धूमधाम से मनाया गया टेसू-झांझी विवाह समारोह
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के तहत शरद पूर्णिमा को भांडेर सहित ग्रामीण अंचल में टेसू और झांझी का विवाह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। असल में दशहरे के बाद से ही इस प्रतीकात्मक शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: बुंदेलखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा के तहत शरद पूर्णिमा को भांडेर सहित ग्रामीण अंचल में टेसू और झांझी का विवाह कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। असल में दशहरे के बाद से ही इस प्रतीकात्मक शादी की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। बच्चे टेसू को दूल्हा और झेंझी को दुल्हन के रूप में सजाते हैं, घर-घर जाकर लोकगीत गाते हैं और शादी के लिए चंदा इकट्ठा करते हैं। इसके बाद शरद पूर्णिमा की रात दोनों का विवाह कराया जाता है। इस अवसर पर गाना बजाना भी होता है। इस दौरान चंदे से पंगत का इंतजाम भी किया जाता है। शरद पूर्णिमा के अवसर पर घरों और मंदिरों पर खीर का प्रसाद भी लगाया जाता है। रात्रि में खीर तैयार कर इसे चांदनी रात में खुले में रखने का भी प्रावधान है।
उत्तर प्रदेश: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दो भव्य आयोजन, 1,700 मेधावी छात्र-छात्राएं को किया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पीएम किसान योजना 30 अक्टूबर को जारी होगी 24वीं किस्त, किसानों को मिलेंगे ₹2,000
दिल्ली: श्रीलंका दूतावास के दिवाली मिलन समारोह में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी
राजस्थान: ब्रिक्स संसदीय मंच वैश्विक चुनौतियों के समाधान का सशक्त माध्यम वासुदेव देवनानी
बिहार: बिहरा पटोरी बाजार में Open Mind The Global Toppers Coaching Centre का भव्य उद्घाटन
