-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: CM मोहन यादव ने ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम पंचायतों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता तथा जनभागीदारी पर
विस्तार
मध्य प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ग्राम पंचायतों के समग्र एवं योजनाबद्ध विकास को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, पारदर्शिता तथा जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया। बैठक में VB-G RAM G के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं के बेहतर समन्वय तथा ग्रामीण अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए।VB-G RAM G के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना, जल सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना, आजीविका संवर्धन एवं तकनीक आधारित पारदर्शी क्रियान्वयन के जरिए ग्रामीण विकास को नई गति दी जा रही है। योजना का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण कर आत्मनिर्भर और समृद्ध ग्रामीण भारत का निर्माण करना है। यह मिशन 125 दिनों के रोजगार, ग्राम स्तरीय समेकित योजना और डिजिटल मॉनिटरिंग जैसे प्रावधानों के साथ ग्रामीण विकास को नई दिशा प्रदान कर रहा है।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
