-
☰
मध्य प्रदेश: कलेक्टर ने खड़ियाहर में स्वास्थ्य, शिक्षा व बुनियादी सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा आज जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड द्वारा आज जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने अंबाह विकासखंड के अंतर्गत ग्राम खड़ियाहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, शासकीय विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं ग्राम स्तरीय बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जहां व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता पाई गई, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। खड़ियाहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में ओपीडी, एनसीडी सेवाएं, डिलेवरी रूम, एएनसी वार्ड एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिसमें कलेक्टर ने ओपीडी में सभी मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं शुगर, बीपी, वजन जांच सुनिश्चित करने तथा डाटा का समय पर संधारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिलेवरी रूम एवं एएनसी वार्ड में साफ-सफाई, बिस्तर व्यवस्था, मच्छर जाली एवं आवश्यक संसाधनों को शीघ्र दुरुस्त करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऑटोक्लेव एवं एक्स-रे मशीन जैसी आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखें तथा अस्पताल परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखें। अनुपस्थित पाए गए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के संबंध में स्पष्टीकरण लेकर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। रात्रिकालीन सेवाओं को प्रभावी बनाने हेतु स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। उन्होंने अस्पताल के समीप स्थित माता मंदिर परिसर की साफ-सफाई हेतु ग्राम पंचायत को निर्देशित किया। ग्राम खड़ियाहर व लेपा में बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा कलेक्टर ने जनता से संवाद किया एवं ग्राम खड़ियाहर में मुख्य मार्ग की नालियों की सफाई, अतिक्रमण हटाने तथा नल-जल योजना को सुचारू करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए। उन्होंने फौती नामांतरण से जुड़े प्रकरण के शीघ्र निराकरण के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया। कलेक्टर ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय लेपा में छात्र उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-19 लेपा के जर्जर भवन के स्थान पर नवीन भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया। विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तथा लाइन खराब होने पर विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में उन्होंने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि त्वरित लाइन चेक करवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू की जाए। शासकीय माध्यमिक विद्यालय भिडोसा में छात्रों की संख्या बढ़ाने, शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ करने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भोजन व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुसार संचालित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उसे नियमानुसार संचालित करने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय भिडोसा में अनुपस्थिति से जुड़े मामले में जिला शिक्षा अधिकारी को नियमानुसार कार्यवाही की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए। विद्यालय भवन की मरम्मत हेतु ईई आरईएस को निर्देशित किया। उमेश सिंह के दरवाजे से भारत सिंह के दरवाजे तक नाली निर्माण, पार्थ का पूरा में जलभराव की समस्या के समाधान हेतु नाली निर्माण तथा खराब सड़क की मरम्मत के लिए पीएमजीएसवाई को निर्देश कलेक्टर ने दिए। नीची विद्युत लाइनों को सुधारने, नल-जल योजना को अप्रैल तक सुचारू करने तथा जलनिकासी की समस्या के समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार