-
☰
मध्य प्रदेश: भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को किया छतिग्रस्त, कानून-व्यवस्था पर सवाल
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: राजगढ़ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश: राजगढ़ कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। खिलचीपुर के ग्राम भादाहेड़ी में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जी प्रतिमा के साथ जानबूझकर तोड़फोड़ की है। इस घटना ने न केवल क्षेत्र में भारी जनाक्रोश पैदा कर दिया है। बल्कि सरकारी तंत्र और पुलिस की सक्रियता पर भी प्रश्नचिह्न लगा दिया है। संविधान निर्माता की प्रतिमा को निशाना बनाया जाना यह दर्शाता है कि असामाजिक तत्वों के मन में कानून का डर पूरी तरह खत्म हो चुका है स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के हौसले बुलंद हैं सवाल यह उठता है कि संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं थे और सरकार ऐसे तत्वों पर नकेल कसने में नाकाम क्यों साबित हो रही है। सामाजिक न्याय के प्रतीकों पर हमला ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक प्रतिमा की तोड़फोड़ नहीं है, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता के उन सिद्धांतों पर प्रहार है, जिनके दम पर देश का लोकतंत्र टिका है। सरकार की चुप्पी और पुलिस की धीमी कार्रवाई को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। मांग की जा रही है कि केवल आश्वासन देने के बजाय सरकार ठोस कार्रवाई करे और दोषियों को तत्काल जेल भेजे। दोषियों को संरक्षण या प्रशासनिक लापरवाही घटना के घंटों बाद भी अपराधियों का पकड़ से बाहर होना पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा दाग है। यदि सरकार समय रहते सख्त कदम नहीं उठाती, तो यह मान लिया जाएगा कि प्रदेश में अराजक तत्वों को खुला संरक्षण मिल रहा है। क्षेत्र के नागरिक अब न्याय की गुहार लगा रहे हैं और शासन से जवाब मांग रहे हैं कि आखिर कब तक महापुरुषों का ऐसा अपमान होता रहेगा।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार