Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: तुलसी क्यारी का निर्माण कर रोपे फलदार व छायादार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 12:12:29 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 12:12:29 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: लायंस क्लब जावरा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लायंस परिवार और नागरिकों ने मिलकर श्रमदान किया तथा पर्यावर

विस्तार

मध्य प्रदेश: लायंस क्लब जावरा द्वारा सेवा पखवाड़े के अंतर्गत लायंस नेत्र चिकित्सालय परिसर एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान लायंस परिवार और नागरिकों ने मिलकर श्रमदान किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया।कार्यक्रम के तहत नेत्र चिकित्सालय परिसर में विशेष  रूप से 'तुलसी क्यारी' का निर्माण किया गया, जहां श्रद्धा व निष्ठापूर्वक तुलसी के पौधों का रोपण हुआ। इसके साथ ही परिसर में जामुन, जामफल (अमरूद) सहित अन्य फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। क्लब सचिव संदीप रांका ने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत सभी सदस्यों ने निरंतर सेवा कार्य करने का संकल्प लिया है। इसी कड़ी में चिकित्सालय परिसर व पार्किंग क्षेत्र की साफ-सफाई कर पौधारोपण किया गया। 

लायंस क्लब व चिकित्सालय प्रबंधन ने श्रमदान करने वाले सभी सदस्यों व आमजन का आभार जताया। इस सेवा कार्य में क्लब अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. संदीप रांका, नेत्र चिकित्सालय चेयरमैन ला. प्रदीप शर्मा, ला. अनूप शर्मा,  ला. दिनेश गोरी, के साथ चिकित्सालय प्रबंधक जे.पी. श्रीवास्तव, विपुल पंवार, अर्जुन सहित लायंस सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष ला. सुधीर जैन ने किया तथा आभार पूर्व अध्यक्ष ला. प्रदीप शर्मा ने माना। 

Related News

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त आलाकत्ल हसुए के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला का एआरटीओ कार्यालय और राजकीय आईटीआई में औचक निरीक्षण, संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया

उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा

उत्तर प्रदेश: आधे घंटे की आंधी-बारिश से तबाही, जगह-जगह गिरे पेड़ और पोल; कई इलाके अंधेरे में डूबे

उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिलाअस्पताल पहुंचे डीएम अविनाश सिंह, मरीजों को बांटे फल और जाना हाल


Featured News