Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आदर्श विहार सोसायटी में सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल का उद्घाटन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 18/09/2026 12:14:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 18/09/2026 12:14:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: 17 सितंबर। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी में गुरुवार को सड़क, नाली निर्माण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों

विस्तार

उत्तर प्रदेश: 17 सितंबर। सेक्टर चाई-4 स्थित आदर्श विहार सोसायटी में गुरुवार को सड़क, नाली निर्माण एवं बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ RWA पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सोसायटी के निवासी मौजूद रहे।कार्यक्रम में RWA अध्यक्ष प्रमोद प्रधान, अमित शर्मा, पंकज कुमार, दीपक शर्मा, राजीव कुमार, जितेंद्र यादव, सतेंद्र सिंह, संजीव चौधरी (मास्टर जी), खेमचंद शर्मा, गौतम त्यागी, यशपाल भाटी, सुनील भाटी, घनश्याम सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजय सिंह ठाकुर एवं मनोज उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान सड़क, 

नाली और बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन किया गया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इन विकास कार्यों से सोसायटी में आवागमन, जल निकासी और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। RWA पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने विकास कार्यों के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का आभार जताया। साथ ही सोसायटी की अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान की दिशा में भी कार्य जारी रखने की उम्मीद जताई।

Related News

उत्तर प्रदेश: जंगीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त आलाकत्ल हसुए के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: डीएम अनुपम शुक्ला का एआरटीओ कार्यालय और राजकीय आईटीआई में औचक निरीक्षण, संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया

उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा

उत्तर प्रदेश: आधे घंटे की आंधी-बारिश से तबाही, जगह-जगह गिरे पेड़ और पोल; कई इलाके अंधेरे में डूबे

उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला

उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जिलाअस्पताल पहुंचे डीएम अविनाश सिंह, मरीजों को बांटे फल और जाना हाल


Featured News