-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: कोनीजी अतिशय क्षेत्र (कुंडलगिरि) के विकास और प्रवेश द्वार निर्माण हेतु सांसद निधि से राशि की मांग
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: कोनीजी अतिशय क्षेत्र (कुंडलगिरि) के विकास एवं स्मारक तथा प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत कराने की मांग को लेकर सांसद को पत्र भेजा गया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: कोनीजी अतिशय क्षेत्र (कुंडलगिरि) के विकास एवं स्मारक तथा प्रवेश द्वार के निर्माण के लिए सांसद निधि से राशि स्वीकृत कराने की मांग को लेकर सांसद को पत्र भेजा गया है। पाटन, जिला जबलपुर, मध्य प्रदेश निवासी तरेन्द्र कुमार जैन ने जबलपुर लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद को पत्र लिखकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है। पत्र में बताया गया है कि कोनीजी अतिशय क्षेत्र (कुंडलगिरि) जबलपुर–पाटन–दमोह मार्ग के किनारे स्थित एक महत्वपूर्ण जैन धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल है। यह क्षेत्र धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। आसपास के क्षेत्र में भाषण कोनी, इटवा, इमलिया, बूढ़ी कोनी, मनकुंवारा, चरचरा एवं कटंगी सहित कई गांव स्थित हैं। तरेन्द्र कुमार जैन ने पत्र के माध्यम से बताया कि इस धार्मिक स्थल के विकास से श्रद्धालुओं के साथ-साथ आसपास के ग्रामीणों को भी लाभ मिलेगा। वर्तमान में क्षेत्र की संपर्क सड़क के विकास, मुख्य मार्ग पर आकर्षक स्मारक अथवा प्रवेश द्वार के निर्माण तथा उचित दिशा-सूचक बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता है, ताकि श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्थल तक पहुंचने में आसानी हो सके।उन्होंने सांसद से मांग की है कि सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (MPLADS) के तहत लागू नियमों के अनुसार कोनीजी अतिशय क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक धनराशि स्वीकृत की जाए। इसके अंतर्गत संपर्क मार्ग का विकास, प्रवेश द्वार एवं स्मारक का निर्माण, दिशा-सूचक बोर्ड लगाने तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रस्ताव रखा गया है। पत्र में कहा गया है कि इस पहल से जैन धार्मिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और पाटन क्षेत्र में धार्मिक एवं विरासत पर्यटन के विकास में भी सहायता मिलेगी। तरेन्द्र कुमार जैन ने जनहित को ध्यान में रखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।
उत्तर प्रदेश: एक ही मंच पर आमने-सामने आए विधायक डॉ. राजेश सोनकर और पूर्व विधायक सज्जन वर्मा
उत्तर प्रदेश: आधे घंटे की आंधी-बारिश से तबाही, जगह-जगह गिरे पेड़ और पोल; कई इलाके अंधेरे में डूबे
उत्तर प्रदेश: चलती बाइक में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान; बड़ा हादसा टला
