-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: अवैध आतिशबाजी निर्माण का हुआ खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामग्री बरामद
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से देशी आतिशबाजी का निर्माण कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आतिशबाजी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: इंदरगढ़ पुलिस ने अवैध रूप से देशी आतिशबाजी का निर्माण कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से आतिशबाजी निर्माण में इस्तेमाल होने वाली भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी सेवढ़ा दिव्या राजावत के मार्गदर्शन में की गई। थाना इंदरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम देलुआ निवासी मुबारक खान अपने घर पर अवैध रूप से देशी आतिशबाजी का निर्माण कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपी के घर पर दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस ने मुबारक खान को कथित तौर पर अवैध रूप से आतिशबाजी का निर्माण करते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मौके से बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और आतिशबाजी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब बरामद सामग्री के स्रोत और अवैध निर्माण से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी इंदरगढ़ निरीक्षक गौरव शर्मा और पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश का अलर्ट, अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों पर एक सप्ताह की रोक
गुजरात: ट्राइबल ट्रेड फेयर 2026 में दिखेगी आदिवासी कला और संस्कृति, युवाओं को मिलेगा उद्यमिता का मंच
मध्य प्रदेश: रील से प्यार, शादी के बाद विवाद और फिर हत्या, 26 दिन बाद पुलिस ने आरोपी यश को दबोचा
उत्तर प्रदेश: आंधी-बारिश में बाइक सवार पर गिरा विशाल पेड़, मौके पर हुई मौत
उतर प्रदेश: तेज हवा-बारिश का दिखा असर, दुधारा में ऑटो रिक्शा पर गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे सवार
राजस्थान: कोटा में किशोर सागर तालाब में गणेश प्रतिमाओं का हुआ भव्य विसर्जन
