Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: हल्की बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर में गंदगी और जलभराव से लोग हुए परेशान

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , मध्य प्रदेश  Edited By: Namita Chauhan, Date: 13/06/2026 05:56:51 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Khwaja Hussain ,
  • Edited By.: Namita Chauhan,
  • Date:
  • 13/06/2026 05:56:51 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिंगोली नगर पंचायत सिंगोली की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिंगोली नगर पंचायत सिंगोली की सफाई व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। हल्की बारिश होते ही नगर के नाले चौक, तिलक चौक और पेट्रोल पंप क्षेत्र सहित कई स्थानों पर गंदगी और कचरे के ढेर नजर आने लगे, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारी राजेश बागड़िया ने आरोप लगाया कि नगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर नियमित सफाई नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही पानी भर जाता है और कचरा सड़कों पर फैल जाता है। व्यापारियों का यह भी कहना है कि सफाई कर्मचारियों से सफाई कराने के लिए कहने पर वे अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय दादागिरी करते हैं और शिकायत करने वालों को विभिन्न मामलों में फंसाने की धमकी तक देते हैं।

नगरवासियों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन का कर्मचारियों पर कोई प्रभावी नियंत्रण नहीं है। कभी-कभार सफाई कर औपचारिकता पूरी कर दी जाती है, जबकि अधिकांश समय गंदगी और बदबू के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने तथा लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आगामी बरसात के मौसम में हालात और गंभीर हो सकते हैं, जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा।