-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: विधायक रागिनी सोनकर की जनसुनवाई में लोगों की समस्याओं पर हुई त्वरित कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जौनपुर मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के 369 नदी गांव पोस्ट बड़ेरी स्थित अपने पैतृक आवास पर शनिवार को विधायक डॉ. रागिनी सोनकर द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जौनपुर मछलीशहर विधानसभा क्षेत्र के 369 नदी गांव पोस्ट बड़ेरी स्थित अपने पैतृक आवास पर शनिवार को विधायक डॉ. रागिनी सोनकर द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं एवं बुजुर्ग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनमें मुख्य रूप से सड़क, बिजली, पानी, विवाह सहायता, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय मुद्दे शामिल रहे। कई मरीज भी पहुंचे, जिनमें आंखों से संबंधित समस्या वाले रोगियों ने अपनी परेशानी साझा की। विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष समस्याओं के निस्तारण के लिए भी शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। जनसुनवाई में आए लोगों ने विधायक द्वारा त्वरित सुनवाई और समाधान के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने भी भाग लिया और जनसमस्याओं से संबंधित सुझाव साझा किए। कार्यक्रम में शेषमणि यादव, पत्रकार जौनपुर सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: शिकारपुर–रामखेला मार्ग का हुआ शिलान्यास, विकास कार्यों की हुई शुरुआत
उत्तर प्रदेश: कटहल तोड़ते समय पेड़ से गिरा व्यक्ति, हादसे में हुआ घायल
उत्तर प्रदेश: अभिनव सिन्हा के जन्मदिवस पर भाजपा नेता ने दी शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश: बारिश के बाद सड़कें बनी तालाब, आवागमन ठप होने से लोग हुए परेशान
मध्य प्रदेश: हल्की बारिश में खुली सफाई व्यवस्था की पोल, नगर में गंदगी और जलभराव से लोग हुए परेशान
