Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: गोवर्धन गिरिराज मंदिर में धूमधाम के साथ मकर संक्रांति महोत्सव किया गया आयोजित 

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , Date: 13/01/2026 03:29:27 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Ajay Singh Tomar ,
  • Date:
  • 13/01/2026 03:29:27 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम की भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर पर मनाया गया।

विस्तार

मध्य प्रदेश: मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम की भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर पर मनाया गया। भक्तों को बतौर प्रसाद में गजक एवं मूंग की दाल के मगौडे दिए गए। हजारों लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस कलयुग में हर समस्या से निजात दिलाते हैं। पवनसुत हनुमान जी, इसलिए कलयुग के प्रधान देवता हनुमान जी को खुश करने के लिए संगीत मय सुंदरकांड के पाठ का हुआ आयोजन। गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की 108 दीपकों से हुई महा आरती। आज भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर पर मकर संक्रांति महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। भक्तों को प्रसाद स्वरूप मूंग की दाल की मंगोड़े तथा गजक उपलब्ध कराई गई हजारों भक्तों ने प्रसादी ग्रहण की, उक्त आयोजन महंत  राम किशोर दास शास्त्री ,ब्रजराज सिंह तोमर, राधा कृष्ण गुप्ता, राम विनोद शुक्ला, उर्मिला शर्मा ,मुन्नी देवी तोमर महावीर जैन, रामकिशोर बघेल, हनी सिंह तोमर आदि के द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।

साथ में संगीत में सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। कलयुग के प्रधान देवता तथा सब की रक्षा करने वाले हनुमान जी महाराज को खुश करने के लिए आज भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज के मंदिर पर स्थित पंचमुखी हनुमान जी को खुश करने के लिए हनुमान जी का श्रंगार किया गया। हवन आहुतियां दी गई तथा संगीत मय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन महंत राम किशोर दास शास्त्री के सानिध्य में किया गया। सुंदरकांड के पाठ के बाद भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। सुंदरकांड में रामभरोषी में सिंह तोमर,,राम विनोद शुक्ला,राधेश्याम सिंह तोमर, महंत रामकिशोर दास शास्त्री ,राधा कृष्ण गुप्ता, रामबाबू गुप्ता,,नाथू सिंह तोमर, जोर सिंह फोजी,रामकुमार अग्रवाल,लाखन सिंह, रमेश सिंह तोमर, रमेश सिंह तोमर, बिष्णु शर्मा,पप्पू सिंह तोमर, रामदत्त गुप्ता,जोर सिंह फौजी, बीरेंद्र सिंह तोमर,श्यामसुंदर वर्मा, रामकिशोर बघेल, बृजराज सिंह तोमर,देवेश कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार गांगिल,माधव गांगिल,सोनू श्रीवास,  महावीर जैन,हनी सिंह तोमर,राजू सिंह तोमर, सुनीता देवी,शांती बाई,पुष्पा कटारे, मथुरा बाई,मंजू शर्मा,आदि कई भक्तों ने यह भाग लेकर हनुमान जी से देश में सुख शांति व समृद्धि लाने की मन्नत की अर्जी लगाई। भगवान गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की 108 दीपकों से महा आरती की गई। आज भगवान श्री गोवर्धन गिर्राज के मंदिर पर गोवर्धन गिरिराज जी मंदिर पर महंत रामकिशोर दास शास्त्री के सानिध्य में 108 दीपकों से महा आरती की गई, जिसमें भगवान का अभिषेक किया गया। अभिषेक महंत रामकिशोर दास शास्त्री,रामभरोषी  सिंह तोमर, राधेश्याम सिंह तोमर, रामबाबू गुप्ता, रामविनोद शुक्ला के द्वारा किया गया। आज के अवसर पर भजन कीर्तन किया गया जिसमें राम विनोद शुक्ला,जितेंद्र सिंह तोमर ,ब्रजराज सिंह तोमर, राधा कृष्ण गुप्ता, महावीर जैन, हरनाम सिंह चौहान,  सुधीर गंगिल , जितेंद्र सिंह तोमर, उर्मिला शर्मा, श्रीदेवी शर्मा ,मुन्नी देवी तोमर ,लक्ष्मी तोमर ,माधव गांगिल सहित  सैकड़ो भक्तों ने भजन गाकर भगवान की खुशी का इजहार किया गया तथा महंत राम किशोर दास शास्त्री द्वारा महा  आरती की गई अंत में प्रसादी का वितरण किया गया।