Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: विवादित भूखंड पर नगर पंचायत की कार्रवाई, प्रशासन ने लिया कब्जा; कोर्ट के फैसले का इंतजार

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/08/2026 10:52:32 am Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:52:32 am
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: सिंगोली में विवादित भूखंड पर नगर पंचायत का कब्जा, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप  नगर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित जैन समाज के एक परिवार के बीच लंबे समय से विवादित चल रहे एक भूखंड पर शुक्रवार

विस्तार

मध्य प्रदेश: सिंगोली में विवादित भूखंड पर नगर पंचायत का कब्जा, प्रशासनिक कार्रवाई से मचा हड़कंप  नगर के वार्ड क्रमांक 3 स्थित जैन समाज के एक परिवार के बीच लंबे समय से विवादित चल रहे एक भूखंड पर शुक्रवार (7 अगस्त) दोपहर करीब 3 बजे नगर पंचायत ने प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कब्जा ले लिया। कार्रवाई के दौरान नगर पंचायत के सीएमओ, कर्मचारियों की टीम, तहसीलदार तथा पुलिस के दो जवान मौके पर मौजूद रहे। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त भूखंड का मामला काफी समय से न्यायालय में लंबित बताया जा रहा है। कुछ सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा हो सकता है, हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक दस्तावेज या पुष्टि उपलब्ध नहीं हो सकी है। 

इसलिए इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद नगर पंचायत सीएमओ से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि "यह कार्रवाई कलेक्टर महोदय के आदेश पर की गई है। न्यायालय से जिस पक्ष के पक्ष में अंतिम निर्णय आएगा, नियमानुसार उसे भूखंड सौंप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार तहसीलदार भी कुछ समय के लिए मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का जायजा लेने के बाद लौट गए। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ लगी रही और कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। अब सभी की निगाहें न्यायालय के अंतिम फैसले पर टिकी हैं, जिसके बाद ही यह स्पष्ट होगा कि विवादित भूखंड का वास्तविक अधिकार किस पक्ष को मिलेगा।