-
☰
मध्य प्रदेश: मुदी-पुनासा रोड के गड्ढों को सुधारने में नवगत थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव का सराहनीय योगदान
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: नगर के मुदी-पुनासा रोड स्थित रेलवे गेट के समीप लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी।
विस्तार
मध्य प्रदेश: नगर के मुदी-पुनासा रोड स्थित रेलवे गेट के समीप लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढों के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी। इस गंभीर समस्या को जनहित में उठाते हुए समाजसेवी द्वारा संबंधित विभागों से सतत संवाद स्थापित किया। एमपीआरडीसी मैनेजर प्रतीक शर्मा से चर्चा के दौरान स्पष्ट हुआ कि संबंधित क्षेत्र रेलवे के अधीनस्थ है। इसके पश्चात दिलीप बिल्डकॉन के गोविंद जी कुशवाह, टोल मैनेजर दिनेश सिंह तथा रेलवे इंजीनियर एम.के. रब्बानी से समन्वय स्थापित कर समस्या के निराकरण हेतु आवश्यक पहल की गई। निर्माण कार्य के दौरान नवगत थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव देर रात तक अपने दल-बल के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सराहनीय भूमिका निभाई। उन्होंने नगरवासियों को आश्वस्त किया कि कानून व्यवस्था से जुड़े हर कार्य में पुलिस प्रशासन कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करता रहेगा नगर में कानून व्यवस्था बहाल करना तथा नशे और अपराधों पर लगाम लगाना प्राथमिकता रहेगी। थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि मौर्या नाले स्थित अंडरपास से छोटे एवं आपातकालीन वाहनों की आवाजाही सुगम बनाने के प्रयास भी नगर पालिका अध्यक्ष एवं जनप्रतिनिधियों से मिलकर शीघ्र कराए जाएंगे। बता दे की नवगत थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव अपनी कार्यशैली को लेकर काफी प्रशंसनीय रहे हैं। नगर की जनता ने नवगत थाना प्रभारी के इस सामूहिक प्रयास की सराहना करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार