-
☰
मध्य प्रदेश: रानापुर में तेज रफ्तार बाइकर्स पर पुलिस का एक्शन, पांच युवकों के चालान
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
मध्य प्रदेश: झाबुआ जिला मुख्यालय पर रेसिंग बाइक चलाने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब रानापुर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आज रानापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई,
विस्तार
मध्य प्रदेश: झाबुआ जिला मुख्यालय पर रेसिंग बाइक चलाने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद अब रानापुर पुलिस भी एक्शन मोड में नजर आ रही है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आज रानापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने नगर में तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाने वाले पांच युवकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। गौरतलब है कि रानापुर के गणमान्य नागरिकों द्वारा कई बार थाना प्रभारी को नगर में बढ़ रहे बाइकर्स के आतंक और तेज रफ्तार ड्राइविंग से अवगत करवाया गया था। कल जिला मुख्यालय पर कोतवाली पुलिस द्वारा की गई सख्ती के बाद आज रानापुर में भी प्रशासन का डंडा चला। इस कार्रवाई के बाद नगरवासियों के बीच यह चर्चा का विषय है कि क्या पुलिस प्रशासन आने वाले दिनों में भी इन बाइक चालकों के खिलाफ इसी तरह की सक्रियता दिखाएगा? विशेष रूप से तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जानलेवा रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों पर क्या कोई और कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी।
उत्तर प्रदेश: क्राउन होटल में ऑनलाइन जिस्मफरोशी का खुलासा, दिल्ली की पिंकी यादव गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: सपा ने गिरफ्तार सफाईकर्मियों की रिहाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
उत्तर प्रदेश: 11,000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दलित युवक की हुई मौत
उत्तर प्रदेश: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिनहट स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश: थाना गागहलेडी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त अमित को किया गया गिरफ्तार
मध्य प्रदेश: सात दिवसीय योग-प्राणायाम और प्राकृतिक चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित