Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जालौन में चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप, प्रजापति महासभा ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

- Photo by : SOCIAL MEDIA

दीपक प्रजापति/उत्तर प्रदेश  Published by: , Date: 16/03/2026 02:26:50 pm Share:
  • दीपक प्रजापति/उत्तर प्रदेश
  • Published by: ,
  • Date:
  • 16/03/2026 02:26:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: आदर्श प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष छेदालात प्रजापति के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर एक चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 11 मार्च 2006 को

विस्तार

उत्तर प्रदेश: आदर्श प्रजापति महासभा के जिला अध्यक्ष छेदालात प्रजापति के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर एक चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि 11 मार्च 2006 को जालौन स्थित जयनारायण गेस्ट में एक शादी समारोह आयोजित या जिसने हुचेपुरा निवासी देवेंद्र कुमार के बेटे की बारात जाई हुई थी और कई रिशतेदार व समाज के लोग मौजूद थे। आरोप है कि इसी दौरान राजकुमार पुत्र मंसाराम निवासी भदेख और कमल किशोर पुत्र अमर सिंह निवासी बरदर थाना आटा का गांव के ही हरेंद्र पाल उर्फ रानू के परिवार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझौते के लिए चौकी बुलाया गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि चौकी पर पहुंचे राजकुमार प्रजापति और अनिल के साथ चौकी इंचार्ज मनीष तिवारी ने कथित तौर पर एकतरफा मारपीट की। मौके पर मौजूद समाज के पदाधिकारियों ने इसका विरोध किया हो उनके साथ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया।इस घटना से आक्रोशित आदर्श प्रजापति महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए संबंधित चौकी इयार्ज के खिलाफ सवाई की माग की है।