Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: 11,000 वोल्ट लाइन की चपेट में आने से दलित युवक की हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 16/03/2026 03:54:19 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 16/03/2026 03:54:19 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना नकुड विधानसभा के गांव बकारका में दलित युवक की 11000 की लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के थाना नकुड विधानसभा के गांव बकारका में दलित युवक की 11000 की लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत। सहारनपुर के थाना नकुड के गांव बकरका में गांव के बीचो-बीच जा रही ,11000 की लाइन की चपेट में आने से दलित युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस दलित व्यक्ति की मृत्यु हुई है यह 11000 की लाइन उसके मकान के ऊपर को क्रॉस होकर जा रही है। दलित युवक की मौत से गांव में कोहराम मच गया है,बताया जा रहा है कि गांव के बीचों-बीच लाइन 11000 जा रही है। इसे गांव वालों को बड़ा नुकसान हो रहा है और प्रशासन इसमें कोई कुछ कार्रवाई नहीं कर रहा है किसी प्रशासन की छोटी सी लापरवाही की वजह से आज फिर एक व्यक्ति की बिजली की लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। गांव वालों का कहना है कि हमने शासन परशासन से गांव के बीचो-बीच जा रही 11000 हजार की लाइन को हटाने की कई बार शिकायत की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसकी वजह से आज एक दलित युवक की मौत हो गई।