Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: आंधी से गिरा टीनशेड,  नीचे दबकर दो दोस्तों की हुई मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: sanavvr , Date: 16/03/2026 05:57:06 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: sanavvr ,
  • Date:
  • 16/03/2026 05:57:06 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र में आंधी तूफान से बचने के लिए टीन सेट के नीचे रुके लोग अचानक भरभराकर गिरा टीनसेट दबकर दो की मौत।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र में आंधी तूफान से बचने के लिए टीन सेट के नीचे रुके लोग अचानक भरभराकर गिरा टीनसेट दबकर दो की मौत। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र में रविवार देर रात तेज आंधी तूफान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया, बताया जा रहा है कि राह चलते लोगों ने आंधी तूफान के चलते एक टीन सेट के नीचे शरण ली और अचानक टीन सेट के गिरने से दो लोगों की मृत्यु, नकुड रोड स्थित गुरुकुल ज्ञान गंगा स्कूल के पास एक स्कूटी शोरूम के बाहर लगा भारी टीन सेट का ढांचा गिरने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, दरअसल मर्तक खुद को आंधी तूफान से बचने के लिए दुकान के टीन सेट के नीचे खड़े हो गए,दोनों आपस में दोस्त भी थे, बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में दोनों किसी पंचायत से देर रात वापस अपने गांव लौट रहे थे तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सरसावा क्षेत्र में इन युवाओं की मौत से हड़कंप मच गया है।