-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: उज्जैन में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 7 आरोपी गिरफ्तार, 1.20 लाख नकदी जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग
विस्तार
मध्य प्रदेश: उज्जैन पुलिस द्वारा जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पश्चिम श्री गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग नानाखेड़ा श्रीमती श्वेता गुप्ता के निर्देशन में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। घटना का विवरण इसी क्रम में थाना नानाखेड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आनंदनगर क्षेत्र में मनोज गोमे के किराये के गोदाम के पीछे कुछ व्यक्ति बल्ब की रोशनी में पासों के माध्यम से रुपये-पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक करते हुए थाना नानाखेड़ा पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस बल को साथ लेकर बताए गए स्थान पर योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई। मौके पर सात व्यक्ति पासों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए, जिन्हें घेराबंदी कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं— 01. धर्मेन्द्र वाडिया पिता बाबूलाल वाडिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी बागपुरा, सांवेर रोड, उज्जैन। 02. प्रतीक वाडिया पिता राजेश वाडिया, उम्र 29 वर्ष, निवासी 103/2 हाथीपुरा, सांवेर रोड, उज्जैन। 03. विजय बैरवा पिता बाबूलाल बैरवा, उम्र 38 वर्ष, निवासी प्रकाश नगर, सांवेर रोड, उज्जैन। 04. विकास वाडिया पिता प्रकाश वाडिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी 17/2 हाथीपुरा, उज्जैन। 05. मनोज गोमे पिता सत्यनारायण गोमे, उम्र 38 वर्ष, निवासी 41 प्रकाश नगर, उज्जैन। 06. सतीश दासवानी पिता खेमचंद दासवानी, उम्र 47 वर्ष, निवासी 105 ओम साईं ओम मल्टी, अलखधाम, उज्जैन। 07. दिनेश फूलवानी पिता स्वर्गीय सुगनामल फूलवानी, उम्र 50 वर्ष, निवासी 88 शहीद पार्क के पास, फ्रीगंज, उज्जैन। जप्ती कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से कुल ₹1,20,270 (एक लाख बीस हजार दो सौ सत्तर रुपये) नगदी तथा दो पासे जब्त किए गए। उक्त समस्त नगदी एवं दो पासों को मौके पर ही जब्त किया गया तथा सीलबंद कर थाना लाया गया । आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ प्रतिषेध अधिनियम (जुआ एक्ट) की धारा 13 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। सराहनीय भूमिका- थाना प्रभारी नानाखेड़ा नरेंद्र यादव , उप निरीक्षक राजाराम चौहान , प्रधान आरक्षक हरिसिंह राठौर , प्रधान आरक्षक दिग्विजय सिंह , आरक्षक सुनील दिनकर ,आरक्षक सुरेंद्र सिंह । क्राइम टीम उप पुलिस अधीक्षक क्राइम श्री योगेश सिंह तोमर , सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह , प्रधान आरक्षक वीर सिंह , आर गुलशन , आरक्षक उदित नगर , आरक्षण रोहित भदोरिया की मुख्य भूमिका रही । उज्जैन पुलिस आमजन से अपील करती है कि अपने क्षेत्र में संचालित किसी भी प्रकार की अवैध जुआ,
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
