-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: निजी अस्पताल पर भारी बिलिंग के लगे आरोप, स्वस्थ युवती को भर्ती कर वसूले 68 हजार रुपये
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ग्वालियर समाचार सेवा ग्वालियर के निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित अपोलो हॉस्पिटल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ग्वालियर समाचार सेवा ग्वालियर के निजी स्वास्थ्य क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के प्रतिष्ठित अपोलो हॉस्पिटल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहाँ एक युवती द्वारा बीमारी का झूठा नाटक करने पर अस्पताल प्रबंधन ने बिना किसी गंभीर मर्ज के जांच और उपचार के नाम पर परिजनों को करीब 68 हजार रुपये का बिल थमा दिया। क्या है पूरा घटनाक्रम प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक युवती ने घर में अस्वस्थ होने का स्वांग रचा, जिससे घबराकर उसके पिता ने उसे तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने मरीज की वास्तविक स्थिति और लक्षणों की गहराई से जांच करने के बजाय, उसे तुरंत भर्ती कर लिया और महंगे टेस्ट की फेहरिस्त तैयार कर दी। लूट का आरोप और जनता का आक्रोश जैसे ही यह बात उजागर हुई कि युवती पूरी तरह स्वस्थ थी और उसने केवल नाटक किया था। अस्पताल द्वारा बनाया गया भारी-भरकम बिल विवाद का केंद्र बन गया सोशल मीडिया पर आम जनता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की नैतिकता पर कड़े प्रहार किए हैं लोगों का सवाल है। क्या अस्पताल के विशेषज्ञ इतने भी सक्षम नहीं कि वे मरीज के 'नाटक' और 'वास्तविक बीमारी' में फर्क कर सकें। क्या निजी अस्पताल केवल आर्थिक लाभ के उद्देश्य से हर आने वाले शख्स को गंभीर मरीज घोषित कर देते हैं। कार्रवाई की उठती मांग इस घटना ने निजी अस्पतालों की मनमानी और बिलिंग प्रक्रिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। अब शासन और प्रशासन से इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की जा रही है। मांग यह भी है कि स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पतालों के लिए सख्त गाइडलाइन तय करे ताकि भविष्य में किसी अन्य परिवार का इस तरह आर्थिक शोषण न हो।
