Contact for Advertisement 9650503773


राजस्थान: Anti Narcotics Task Force की बड़ी कार्रवाई, 5 जिलों में छापेमारी, 9 नशा तस्कर गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Bharat Bunkar , राजस्थान  Edited By: Kunal, Date: 11/05/2026 11:37:53 am Share:
  • राजस्थान
  • Published by.: Bharat Bunkar ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/05/2026 11:37:53 am
Share:

संक्षेप

राजस्थान: विजन 2047 नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बाड़मेर, नागौर, पाली, चित्तौड़गढ़ और अलवर जिलों में एक ही दिन में पांच अलग-अलग कार्रवाईयों को अंजाम दिया।

विस्तार

राजस्थान: विजन 2047 नशा मुक्त भारत” अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए बाड़मेर, नागौर, पाली, चित्तौड़गढ़ और अलवर जिलों में एक ही दिन में पांच अलग-अलग कार्रवाईयों को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान एमडी, स्मैक, अफीम, डोडा-चूरा और गांजा जैसे अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक क्रेटा कार और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। एएनटीएफ महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार ने बताया कि अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्री दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन तथा एएनटीएफ उप महानिरीक्षक श्री अभिजीत सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री अमित जैन के निर्देशन में प्रदेशभर में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। अलग-अलग जिलों में हुई कार्रवाई पहली कार्रवाई – बाड़मेर बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 किलो 10 ग्राम अफीम दूध और 308 ग्राम विनिर्मित अफीम बरामद की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दूसरी कार्रवाई – नागौर नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र से 24.734 ग्राम एमडी और 18.84 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। तीसरी कार्रवाई – चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा थाना क्षेत्र में 10 किलो 140 ग्राम डोडा-चूरा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एक मोटरसाइकिल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। चौथी कार्रवाई – पाली पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में पुलिस ने 21.87 ग्राम एमडी बरामद कर एक क्रेटा कार जब्त की। मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पांचवीं कार्रवाई – अलवर अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र में 192 ग्राम गांजा बरामद कर एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
एएनटीएफ ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।


Featured News