Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज में एक माह की नुमाइश शुरू, विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने किया उद्घाटन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 11/05/2026 03:34:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 11/05/2026 03:34:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज कस्बे में एक माह तक चलने वाली नुमाइश का रविवार को शुभारंभ किया गया मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज कस्बे में एक माह तक चलने वाली नुमाइश का रविवार को शुभारंभ किया गया मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा और ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण गंगवार ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे मेला कमेटी के अध्यक्ष बबलू भैया ने बताया कि यह नुमाइश 15 जून तक जारी रहेगी नुमाइश में बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए हैं। इनमें बड़े झूलों के साथ ‘मौत का कुआं’ भी प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। 

इसके अतिरिक्त, घरेलू उपयोग के सामान, खिलौने, कपड़े और खानपान की कई दुकानें भी लगाई गई हैं। यहां आने वाले लोग खरीदारी का लाभ उठा सकेंगे आयोजकों के अनुसार, खासकर छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे और परिवार नुमाइश में पहुंच रहे हैं
नुमाइश क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसका उद्देश्य आगंतुकों को किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह वार्षिक नुमाइश क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान बन गई है। यह लोगों को मनोरंजन और खरीदारी का अवसर प्रदान करती है।