Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी पर उठे सवाल, पुलिस से 24 घंटे में मांगा जवाब

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Singh Tomar , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shikha Pandey, Date: 13/10/2026 02:44:09 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ajay Singh Tomar ,
  • Edited By.: Shikha Pandey,
  • Date:
  • 13/10/2026 02:44:09 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गए मुरैना जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी और मुरैना में कांग्रेस कार्यालय, निजी निवासों तथा रास्ते से कार्यकर्ताओं को उठाए जाने की सूचनाओं को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने गए मुरैना जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी और मुरैना में कांग्रेस कार्यालय, निजी निवासों तथा रास्ते से कार्यकर्ताओं को उठाए जाने की सूचनाओं को लेकर जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से जवाब मांगा है। जिला अध्यक्ष राजेश राठौर के नेतृत्व में पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की जानकारी देने और 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से पूछा कि यदि कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है, तो किस कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की गई है। उनके विरुद्ध क्या आरोप हैं, उन्हें वर्तमान में किस थाने या स्थान पर रखा गया है और कार्रवाई किस अधिकारी के आदेश पर की गई है। साथ ही, प्रतिनिधिमंडल ने हिरासत के कारणों की जानकारी संबंधित व्यक्तियों और उनके परिजनों को दिए जाने के संबंध में भी स्पष्टीकरण मांगा।

जिला अध्यक्ष राजेश राठौर ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार की नीतियों के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध करना नागरिकों के अधिकारों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पुलिस की वैधानिक कार्रवाई पर सवाल उठाना उद्देश्य नहीं है, बल्कि कार्रवाई के आधार, निर्धारित प्रक्रिया और पारदर्शिता की जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि संबंधित कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी या हिरासत की स्थिति स्पष्ट की जाए और उनके परिजनों को नियमानुसार सूचना दिए जाने की जानकारी उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, कार्यकर्ताओं को कानून के तहत उपलब्ध अधिकारों और अधिवक्ता से परामर्श की सुविधा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुरैना में हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से 24 घंटे के भीतर सभी प्रमुख सवालों का लिखित जवाब देने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि निर्धारित समय में जवाब नहीं मिलने पर संवैधानिक और कानूनी उपाय अपनाए जाएंगे तथा मामले को लोकतांत्रिक तरीके से आगे उठाया जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश राठौर के साथ पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हिसाबीलाल प्रजापति, जिला महासचिव निरंजन राठौर, जिला मीडिया प्रभारी अजय प्रजापति और अनुसूचित जाति कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र खरे मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: ग्राम चौकीदारों का मानदेय बढ़कर ₹3,500, ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की सुविधा का ऐलान

उत्तर प्रदेश: मिशन शक्ति फेज-6 के तहत महिला पुलिसकर्मियों और NCC छात्राओं ने संभाली यातायात व्यवस्था

मध्य प्रदेश: सनावद में 2.06 लाख रुपये की ब्राउन शुगर जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन बने भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी

उत्तर प्रदेश: श्रावस्ती में 300 ग्राम प्रहरी सम्मानित, मानदेय बढ़कर ₹3,500 और ₹5 लाख तक कैशलेस इलाज की घोषणा

उत्तर प्रदेश: एक्सपायरी गाड़ी पर लाल बत्ती और संदिग्ध पास लगाने का आरोप, दादरी पुलिस से जांच की मांग


Featured News