Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: संकल्प से समाधान शिविर, कलेक्टर ने मूलभूत सुविधाओं का तत्काल निराकरण का दिया आश्वासन

- Photo by : social media

मध्य प्रदेश  Published by: Khwaja Hussain , Date: 07/02/2026 01:19:46 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by: Khwaja Hussain ,
  • Date:
  • 07/02/2026 01:19:46 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: ग्राम झांतला में संकल्प से समाधान योजना के तहत कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एस,डी,एम दीप्ति संघवी नाहर, जनपद सीईओ शैलेंद्र सिंह सिंगोली तहसीलदार सरपंच श्रीमती पूजा विनोद धाकड़ जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, पूर्व सरपंच ओंकार लाल पटेल, शांतिलाल धाकड़, राधेश्याम आडवाणी, सरपंच राजू मेघवंशी, सुगनचंद धाकड़ ,लादू लाल शर्मा धनगांव,की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया। 

विस्तार

मध्य प्रदेश: ग्राम झांतला में संकल्प से समाधान योजना के तहत कलस्टर स्तरीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव, एस,डी,एम दीप्ति संघवी नाहर, जनपद सीईओ शैलेंद्र सिंह सिंगोली तहसीलदार सरपंच श्रीमती पूजा विनोद धाकड़ जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा, पूर्व सरपंच ओंकार लाल पटेल, शांतिलाल धाकड़, राधेश्याम आडवाणी, सरपंच राजू मेघवंशी, सुगनचंद धाकड़ ,लादू लाल शर्मा धनगांव,की मुख्य उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न किया गया। शिविर को संबोधित करते हुए कलेक्टर हिमांशु चंद्र ने कहा कि शासन प्रशासन का लक्ष्य है। कि हर व्यक्ति को मूलभूत व बुनियादी सुविधा मिलनी चाहिए कोई भी पात्र व गरीब आदमी योजना से वंचित ना रहे। विभिन्न विभागों द्वारा हर व्यक्ति के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठाएं। जिलाधीश महोदय ने कहा की विकसित व समृद्ध भारत बनाने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। कोई भी व्यक्ति शिक्षा से वंचित ना रहे शिक्षा से ही समृद्ध समाज व राष्ट्र विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है।

 

सभी को उत्तम स्वास्थ्य उपलब्ध हो कोई भी बच्चा  कुपोषित ना रहे। जिलाधीश महोदय ने सभी विभागों की योजनाओं का संक्षिप्त व्याख्यान,कर इन योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है। व झांतला क्षेत्र की मूलभूत व बुनियादी सुविधाओं को तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव व एसडीएम दीप्ति संघवी नाहर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनपद प्रतिनिधि राजेश शर्मा ने स्वागत भाषण व क्षेत्र की मूलभूत व बुनियादी सुविधा पर बोलते हुए कहा कि ग्राम झांतला घाटे ऊपर क्षेत्र की सबसे बड़ी पंचायत है। लेकिन आज भी यह पंचायत मुख्य सड़क मार्ग आवागमन के साधनों से वंचित रहकर पीड़ा भोग रहा है। झांतला की मुख्य जीवनदायिनी योजना नया पुराना बांध पूर्ण रूप से जिणृ,क्षिणृ हो चुका है। इसकी नेहरें क्षति ग्रस्त होकर कई जगह फूट चुकी हैं।

 

जिससे पानी बर्बाद हो रहा है। बांध तक जाने के लिए सड़क मार्ग नहीं होने से आदिवासी आज भी आदिम जीवन जीने को मजबूर हैं। गांव मैं सार्वजनिक मूत्रालय नहीं होने से आम जन को भारी परेशानी होती है। झांतला पी एस, सी अस्पताल पर तत्काल डिलीवरी प्वाइंट चालू किया जाए जैसी मूलभूत सुविधाएं उठाई जिनको कलेक्टर महोदय ने ध्यान से सुनकर तत्काल निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के 48 आवेदन पंजीयन किए गए व उनका तत्काल निराकरण करने हेतु संबंधित विभाग को सौंप गए। कार्यक्रम का संचालन अतिथि शिक्षक पंकज शर्मा द्वारा किया गया आभार अभिव्यक्ति जनपद सीईओ शैलेंद्र सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में सभी विभागों के कर्मचारी व  अधिकारी उपस्थित थे।