-
☰
मध्य प्रदेश: गरीब परिवार से भारतीय सेना तक सुनील मेहरा के मांडू आगमन पर भव्य स्वागत, मां की मेहनत बनी प्रेरणा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: धार जिले के मांडू के युवा सुनील मेहरा का भारती फ़ौज में सिलेक्शन होने के ओर साथ ट्रेनिंग करने के बाद मांडू प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया वही सुनील मेहरा से पत्रकार से चर्चा में बताया कि मैं एक गरीब
विस्तार
मध्य प्रदेश: धार जिले के मांडू के युवा सुनील मेहरा का भारती फ़ौज में सिलेक्शन होने के ओर साथ ट्रेनिंग करने के बाद मांडू प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया वही सुनील मेहरा से पत्रकार से चर्चा में बताया कि मैं एक गरीब परिवार से हूं मेरी माता जी हीराबाई ने मुझे बहुत ही मेहनत कर के पढ़ाया हम तीन भाई हैं मेरे सब से बड़े भाई चंदू मेहरा उसे छोटा अनिल मेहरा और एक बहन उसके बाद सब से छोटा में खुद हु मेरे पिताजी का स्वर्गवास होने के बाद हम सभी भाई बहन को मेरी माता जी ने बड़ी मेहनत से पढ़ाया वही उन्हीं के आशीर्वाद से आज में भारतीय सैनिक बन कर मेरे ग्राम मांडू में प्रथम बार आया वही मेरे नगर वाशी और मांडू के मेरे बचपन के मित्रो के द्वारा पूरे नगर में भव्य स्वागत क्या गया वही डीजे ढोल ओर वाहन रैली निकाली गई।
वही मांडू पहुंचते ही मेरे दुर्वा मांडू के चतुर्भुज श्री राम के दर्शन कर मेने अपनी मां का ओर दादी का आशीर्वाद लिया वही सुनील मेहरा का मांडू नगर सभी वार्डों में भव्य स्वागत किया गया वहीं सुनील मेहरा के मित्रो के द्वारा डीजे ढोल के साथ एक भव्य वाहन रैली निकाली गई वही सुनील मेहरा का जगह-जगह भव्य स्वागत क्या गया वही सुनील मेहरा का स्वागत मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर,मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव,मन की बात धार जिला संयोजक रवींद्र परिहार, युथ कांग्रेस धार जिला अध्यक्ष रोहित कामदार, मांडू नगर परिषद के पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्याम लीलर, पत्रकार राहुल सेन मांडव,पत्रकार पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, मांडू नगर कांग्रेश अध्यक्ष संदीप लीलर, यूथ कांग्रेस नालछा ब्लॉक उपाध्यक्ष करण गौरी गावर,राज वर्मा, मनोज बामनिया, दीपांकर (भोला) पाल, मजदूर संघ धार जिला महामंत्री रामकन्या वर्मा,पूर्व शिक्षक संजय सेठी, द्वारा स्वागत किया गया वही सुनील की माता हीराबाई ने कहा कि आज मेरा बेटा भारतीय सेना में सिलेक्शन होने के बाद पहली बार सैनिक की ड्रेस पहन कर मेरे सामने आया मेरे खुशी के आसू में रोक नहीं पाई इनके पिताजी के जाने के बाद मेने मजदूरी कर मेहनत कर इन्हें पढ़ाया और आज गर्व से इन्होंने मेरा नाम रोशन क्या मुझे गर्व हे मेरे बच्चों पर । गरीब परिवार के सुनील ने कहा यह मेरी मां की मेहनत का फल है । वहीं मांडव क्षेत्र में एक अलग ही खुशी माहौल था बड़ी ही धूम धाम से सुनील मेहरा को मांडव आगमन पर भारत माता की जय के नारे के सात गांव में स्वागत सम्मान किया गया ।
उत्तराखंड: 71 गर्भवती महिलाओं का हुआ निशुल्क अल्ट्रासाउंड
मध्य प्रदेश: पंचायत सचिवों की वेतन विसंगति और अधिकारों में हस्तक्षेप को लेकर आक्रोश
उत्तर प्रदेश: समझौते के दबाव से नाराज़ महिला ने देवर पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: शादी से इनकार करना पड़ा महंगा, युवक के साथ अभद्रता का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश: कांट थाना क्षेत्र में अवैध खनन चरम पर, पुलिस की कथित मिलीभगत से ग्रामीण आक्रोशित
उत्तर प्रदेश: दर्द होने पर पीड़ित ने परिजनों को बताया, पिता की तहरीर पर केस दर्ज, आरोपी फरार