-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: पोरसा में डिवाइडर पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में समाजसेवी मिंटू सिंह तोमर ने गुरुवार को पोरसा नगर के सड़क डिवाइडर पर पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं पौधे रोपकर नागरिकों
विस्तार
मध्य प्रदेश: पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में समाजसेवी मिंटू सिंह तोमर ने गुरुवार को पोरसा नगर के सड़क डिवाइडर पर पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। उन्होंने स्वयं पौधे रोपकर नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर मिंटू सिंह तोमर ने कहा कि तेजी से बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनकी नियमित देखभाल भी करे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, पर्याप्त ऑक्सीजन और बेहतर जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और अपने आसपास खाली पड़ी जगहों पर पौधारोपण कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लें। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया और पर्यावरण संरक्षण के अभियान से जुड़ने का भरोसा दिलाया। नगर में की गई इस पहल को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता फैलाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश: मैलानी पुवायां फर्रुखाबाद रेल लाइन की मांग तेज, बजट और मंजूरी की उठी आवाज
मध्य प्रदेश: नरसिंहपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
हरियाणा: अटाली और सीहमा में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिरों में लगी लंबी कतारें
हरियाणा: जींद में महिला नशा सप्लायर गिरफ्तार, पति की गिरफ्तारी के बाद सामने आया नाम
उत्तर प्रदेश: नोएडा के PG में 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप, जांच शुरू
हरियाणा: पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक पहले हो चुका काबू
