Contact for Advertisement 9650503773

Massive fire in Adani Wilmar's: सहारनपुर मे अडानी विल्मर के गोदाम में भीषण आग,करोड़ों का माल खाक
 
- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Mahkar , Date: 27/11/2023 04:54:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Mahkar ,
  • Date:
  • 27/11/2023 04:54:59 pm
Share:

संक्षेप

 उत्तर प्रदेश: अडानी विल्मर कंपनी के गोदाम में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया। मगर आग इतनी भीषण थी कि आसपास के छह जिलों से दमकल विभाग की अलग-अलग टीमें लगाई गईं।

विस्तार

करीब 15 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर, आग से गोदाम का पूरा टीन शेड गिर गया। साथ की करोड़ों का माल पूरी तरह से खाक हो गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आग के कारणों की जांच में लगाया गया है।

हादसा शनिवार रात को बेहट रोड के रसूलपुर में हुआ है। क्षेत्र में अडानी विल्मर कंपनी का गोदाम है। जहां पर खाद्य तेल, घी और अन्य सामान रखा था। देर रात किन्हीं कारणों से गोदाम में आग लग गई। शनिवार रात करीब 1 बजकर 45 मिनट पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची।