-
☰
No image found.
Minor Rape Case: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की पीट-पीटकर करी हत्या, सड़क पर लाठी-डंडों और पत्थरों से किया हमला
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
झारखंड: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बाद ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
विस्तार
झारखंड: चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र से मंगलवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई हैं, जहां नाबालिग लड़की के कथित अपहरण और दुष्कर्म के आरोप के बाद ग्रामीणों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय मो. एमरोज के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों का आरोप है कि रविवार रात युवक एक नाबालिग लड़की को अपने साथ ले गया था। आरोप है कि लड़की को दो दिनों तक अपने घर में रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जानकारी के अनुसार परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मंगलवार को लड़की जब घर लौटी तो उसने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। आक्रोशित ग्रामीणों ने युवक पर किया हमला घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए। आरोप है कि भीड़ ने युवक को घर से बाहर निकालकर सड़क पर लाठी-डंडों और पत्थरों से बुरी तरह पीटा। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक को बचाने की कोशिश करने पर परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई। उनका आरोप है कि पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद भी भीड़ का हमला जारी रहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की जांच की जा रही है। इलाज के दौरान हुई मौत सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक ओर नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म के मामले की जांच की जा रही है, वहीं दूसरी ओर युवक की भीड़ द्वारा पिटाई और मौत के मामले में भी अलग से कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग की मेडिकल जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया तेज की जाएगी। मृतक पर पहले भी दर्ज था पॉक्सो का मामला पुलिस ने बताया कि मृतक मो. एमरोज के खिलाफ पहले भी पॉक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज था। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति का आपराधिक इतिहास कानून को अपने हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं देता। दोष तय करना और सजा देना केवल अदालत का अधिकार है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस वीडियो फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Love Affair Dispute: इंस्टाग्राम मैसेज बना विवाद की वजह, कॉलेज छात्र की बेरहमी से की पिटाई
Laxmi Nagar News: 3 करोड़ हाउसिंग लोन फ्रॉड का मास्टरमाइंड लक्ष्मी नगर से गिरफ्तार
Chamba News: मिंजर मेले में रेहड़ी-फड़ी व्यापारियों का प्रदर्शन, सामान जब्ती पर जताया विरोध
Delhi News: ब्लैकमेलिंग गैंग के फरार सदस्य रियाजुद्दीन पर शिकंजा, कोर्ट ने फिर जारी किया NBW
