-
☰
No image found.
Rajasthan Crime News: बैंक जा रहे पॉलिटेक्निक छात्र पर हुआ हमला, अपहरण की कोशिश और ₹1.50 लाख लूटने का लगा आरोप
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
राजस्थान: अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पॉलिटेक्निक छात्र पर हुए कथित हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी।
विस्तार
राजस्थान: अलवर शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक पॉलिटेक्निक छात्र पर हुए कथित हमले ने इलाके में सनसनी फैला दी। पीड़ित छात्र का आरोप है कि कुछ बदमाशों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मारकर उसे सड़क पर गिरा दिया, फिर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से मारपीट की। छात्र ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसका अपहरण करने की कोशिश की और उसके पास मौजूद ₹1.50 लाख नकद तथा चांदी की चेन लेकर फरार हो गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। बैंक में पैसे जमा कराने जा रहा था छात्र घायल छात्र रितिक वर्मा (21) के अनुसार वह गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे अपनी स्कूटी से दिल्ली रोड स्थित एसबीआई बैंक में ₹1.50 लाख जमा कराने जा रहा था। जब वह चक्रधारी मंदिर के पास पहुंचा, तभी पीछे से आई एक थार और कई मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया। रितिक का आरोप है कि स्कूटी से गिरने के बाद बदमाशों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उसने दावा किया कि आरोपियों ने रिवॉल्वर दिखाकर उसके सिर पर बट से वार किया और उसे जबरन थार वाहन में बैठाने का प्रयास किया। छात्र का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने वाहन से कुचलने की कोशिश की, लेकिन शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे आरोपी उसे अपने साथ नहीं ले जा सके। लूट और नुकसान का भी लगाया आरोप पीड़ित के अनुसार, हमलावर उसके पास मौजूद ₹1.50 लाख नकद, करीब 15 ग्राम वजनी चांदी की चेन लेकर फरार हो गए। हमले के दौरान उसका आईफोन-15 भी क्षतिग्रस्त हो गया और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा। घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। रितिक ने पुलिस को दी शिकायत में अमित, विशाल, मन्नू, दिनेश, यश, सुमित, भूपेंद्र उर्फ भूष्पी और चंद्रप्रकाश उर्फ चीकू समेत कई लोगों को नामजद किया है। छात्र का कहना है कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। उसने यह भी बताया कि 28 जुलाई को उसे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली थी, जिसकी सूचना उसने पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी। अलवर पुलिस का कहना है कि मारपीट, लूट और अन्य आरोपों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही सामने आए वीडियो और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Rajasthan Murder News: पत्नी के चरित्र पर था शक, इंजीनियर पति ने कथित तौर पर पत्नी की करी हत्या
