-
☰
No image found.
Murder Crime News: पश्चिम चंपारण में मजदूर की चाकू घोंपकर हत्या, भूमि विवाद की जताई आशंका
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
बिहार: पश्चिम चंपारण में सिरिसिया-भगडवा रोड पर रविवार रात एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।
विस्तार
बिहार: पश्चिम चंपारण में सिरिसिया-भगडवा रोड पर रविवार रात एक मजदूर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 35 वर्षीय धामू पटेल का शव सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। घर लौटते समय बना हमले का शिकार जानकारी के मुताबिक, सिरिसिया भेली टोला निवासी मोतीलाल पटेल का बेटा धामू पटेल मजदूरी का काम करता था। रविवार को वह रोज की तरह काम करने बेतिया गया था। दिनभर काम करने के बाद वह घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि धामू एक साथी मजदूर के साथ बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। सिरिसिया-भगडवा रोड पर किसी समय वह सड़क पर गिरा मिला। स्थानीय लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो वह गंभीर हालत में पड़ा था। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। पेट में चाकू से किया गया वार सूचना मिलते ही सिरिसिया थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया कि धामू के पेट में चाकू से हमला किया गया था। गंभीर चोट के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों को जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। घटना के पीछे भूमि विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक महीने पहले जमीन को लेकर मृतक के परिजनों और पट्टीदारों के बीच विवाद हुआ था और मारपीट भी हुई थी। इसी विवाद को हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक भूमि विवाद को हत्या का कारण नहीं माना है। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस सिरिसिया थानाध्यक्ष अनंत कुमार के अनुसार, हत्या के कारणों की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
Highway Murder Case: हाईवे पर मिला खून से लथपत युवक का शव, पत्नी-बेटे पर हत्या का शक
Roop Nagar Robbery: बुजुर्ग दंपती से करोड़ों की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने बनाया बंधक
Delhi Crime News: लग्जरी कार चोरी सिंडिकेट पर MCOCA का एक्शन, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी नामजद
Smuggling Network: श्रीलंका तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 290 किलो गांजा किया जब्त
