Contact for Advertisement 9650503773


Alleged Honor Killing: चार माह की गर्भवती बेटी की करी बेरहमी से हत्या , पिता और जीजा गिरफ्तार

- Photo by : NCR SAMACHAR

दिल्ली  Published by: Shubhi Shikha Nayal , दिल्ली  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/08/2026 12:26:35 pm Share:
  • दिल्ली
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/08/2026 12:26:35 pm
Share:

संक्षेप

दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 18 वर्षीय युवती की कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। 

विस्तार

दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के तिगड़ी इलाके में 18 वर्षीय युवती की कथित ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, युवती करीब चार महीने की गर्भवती थी। आरोप है कि परिवार की बदनामी के डर से उसके पिता और जीजा उसे इलाज कराने के बहाने आगरा के बसौनी गांव ले गए, जहां चंबल नदी में उसकी हत्या किए जाने का आरोप है। मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दवा के बहाने आगरा ले जाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, युवती के 52 वर्षीय पिता ने पहले उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को उसकी कहानी संदिग्ध लगी। पूछताछ और तकनीकी जांच में युवती के मोबाइल की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली। जांच में सामने आया कि 28 जुलाई को युवती को उसके पिता और जीजा आगरा के बसौनी गांव लेकर गए थे। पुलिस के मुताबिक, इसके बाद तीनों चंबल नदी के एक घाट तक पहुंचे। आरोप है कि युवती ने नदी में जाने से इनकार किया, जिसके बाद पिता और जीजा ने उसे जबरन पानी में डुबो दिया।

गर्भवती होने की जानकारी के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस जांच में युवती की एक नाबालिग लड़के से दोस्ती की बात भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि परिवार को युवती के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या की योजना बनाई गई। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद दोनों आरोपी दिल्ली वापस आए और युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। जांच के दौरान मोबाइल लोकेशन और अन्य सुरागों ने पुलिस को आगरा तक पहुंचाया। पूछताछ के बाद पुलिस ने पिता और जीजा को मामले में गिरफ्तार कर लिया।

मोबाइल लोकेशन से खुला मामला

गुमशुदगी की जांच के दौरान पुलिस ने युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन की जांच की। लोकेशन आगरा की मिलने के बाद पुलिस ने पिता से पूछताछ की। इसके बाद कथित तौर पर घटना से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आईं और पुलिस ने दूसरे आरोपी की भूमिका की भी जांच की। युवती का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। दिल्ली पुलिस और आगरा पुलिस की टीमें पीएसी के गोताखोरों की मदद से चंबल नदी में तलाश अभियान चला रही हैं। पुलिस ने जिस स्थान की निशानदेही की है, वहां तक पहुंचना भी टीम के लिए चुनौती बना हुआ है।