-
☰
No image found.
Murder or Sucide: एक पति ने मौत को गले लगाया, बेटा बना रहा था वीडियो
- Photo by : ncr samachar
संक्षेप
हरियाणा: गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां किसी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई।
विस्तार
हरियाणा: गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही हैं, जहां किसी कंपनी में काम करने वाले एक कर्मचारी की मौत हो गई। इस शक में मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया हैं। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही हैं और फ़िलहाल इस मामले की जांच में जुटी हैं। जानिए पूरी खबर क्या हैं। क्या पीड़ित ने खुदखुशी की थी या उसकी हत्या की कोई साजिश रची थी? जानकारी के अनुसार, यह घटना हरियाणा के गुरुग्राम की है, जहां एक पीड़ित का शव कमरे के पंखे से लटका मिला और घटनास्थल पे केवल उसका सात साल का बेटा और पत्नी मनप्रीत मौजूद थे। इस हादसे के दौरान मृतक का सात साल का बेटा वीडियो बना रहा था और पत्नी मदद के लिए चिल्ला रही थी। इसके बाद पत्नी ने तुरंत अपने परिजनों और सास-ससुर को इस खुदखुशी की जानकारी दी और परिजनों से सुचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पे मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान बहुराष्ट्रीय कंपनी में एसोसिएट ऑपरेटर के तौर पर काम करने वाले गुरुग्राम के सूरत नगर के निवासी 36 वर्षीय संजीव यादव के रूप में हुई हैं। संजीव के परिजनों का आरोप है की पति-पत्नी के बीच तलाक की बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते उन्होंने इस घटना को हत्या करने की साजिश बताया हैं। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर पत्नी को हिरासत में लेकर, इस घटना की जांच में जुटी हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट करेगी खुलासा संजीव की बहन किरण का आरोप है की दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और अगर उसकी भाभी मनप्रीत नें अगर तलाक नहीं माँगा होता तो उसके भाई संजीव नें खुदखुशी नहीं की होती। वहीं, मृतक के पिता रामसेवक यादव का शक है की उनकी बहु मनप्रीत नें अपने साथियो के साथ उनके बेटे संजीव की हत्या कर दी। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया की पोस्टमॉर्टम के बाद संजीव का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया हैं और अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले की पुष्टि हो पाएगी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हैं और इस घटना की सख्त से सख्त करवाई करेगी।
