-
☰
No image found.
Rajasthan Crime News: अंडे टूटने की कहासुनी में युवक की पीट-पीटकर करी हत्या, सड़क पर की बेरहमी से पिटाई
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
राजस्थान: राजधानी जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके में मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली।
विस्तार
राजस्थान: राजधानी जयपुर के गुर्जर की थड़ी इलाके में मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली। अंडे टूटने को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 28 वर्षीय बलवीर सिंह जाटव पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल बलवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। छोटी सी कहासुनी के बाद बुलाए गए साथी पुलिस के अनुसार, मूल रूप से मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी बलवीर सिंह जाटव जयपुर में मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम वह गुर्जर की थड़ी क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी एक नाबालिग से उनका हल्का टकराव हो गया। इस दौरान नाबालिग के हाथ में मौजूद अंडों की थैली नीचे गिर गई और अंडे टूट गए। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि नाबालिग ने अपने साथियों को मौके पर बुलाया, जिसके बाद बलवीर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। हमले का वीडियो आया सामने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें कुछ युवक बलवीर पर लगातार डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आसपास मौजूद कई लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन अधिकांश लोग तमाशबीन बने रहे। जब बलवीर सड़क पर गिर पड़े, तब कुछ लोगों ने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले आरोपी पास स्थित सुलभ शौचालय के पीछे शराब पार्टी कर रहे थे। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने इस मामले में दिल्ली निवासी मनीष कुमार सोलंकी, अजमेर निवासी रमजान अली और खैरथल-कोटकासिम निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मनीष और रमजान जयपुर के गुर्जर की थड़ी स्थित बाबा रामदेव बस्ती में रहते हैं, जबकि रोहित सुल्तान नगर क्षेत्र का निवासी है। इनके साथ शामिल एक नाबालिग को भी विधिक प्रक्रिया के तहत निरुद्ध किया गया है। स्थानीय लोगों ने उठाए कानून व्यवस्था पर सवाल इलाके के लोगों का कहना है कि गुर्जर की थड़ी चौराहे के आसपास स्थित शराब ठेके पर अक्सर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि नशे में धुत लोग आए दिन हंगामा करते हैं और महिलाओं तथा छात्राओं से अभद्र व्यवहार की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से कुछ असामाजिक तत्व दहशत का माहौल बनाए हुए थे। मृतक के भाई रामवीर ने मानसरोवर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहन पड़ताल की जा रही है।
Rajasthan Murder News: पत्नी के चरित्र पर था शक, इंजीनियर पति ने कथित तौर पर पत्नी की करी हत्या
