Contact for Advertisement 9650503773


Molestation Case: एयरपोर्ट ड्यूटी पर जा रही केबिन क्रू बनी दुष्कर्म का शिकार, ऑफिस कैब ड्राइवर को किया गिरफ्तार

- Photo by : NCR SAMACHAR

तेलंगाना  Published by: Shubhi Shikha Nayal , तेलंगाना  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 23/07/2026 12:38:31 pm Share:
  • तेलंगाना
  • Published by.: Shubhi Shikha Nayal ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 23/07/2026 12:38:31 pm
Share:

संक्षेप

तेलंगाना: हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की केबिन क्रू के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

विस्तार

तेलंगाना: हैदराबाद में एक निजी एयरलाइन की केबिन क्रू के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है की महिला जब एयरलाइन की ओर से उपलब्ध कराई गई ऑफिस कैब में वह सवार होकर राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी कैब चालक ने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

बहाने से उतरकर लौटने के बाद किया हमला

पुलिस के अनुसार यह घटना 20 जुलाई की दोपहर करीब 2:40 की है। महिला शमशाबाद से एयरपोर्ट के लिए निकली थी। आरोप है की कैब चालक ने एयरपोर्ट का रास्ता छोड़कर वाहन को एयरपोर्ट के पास स्थित एक सुनसान इलाके की ओर मोड़ दिया। इसी दौरान उसने महिला से कहा कि उसे शौचालय जाना है और कुछ देर के लिए वाहन रोक दिया। जांच में सामने आया हैं की चालक कुछ देर के लिए कैब से बाहर निकला, लेकिन वापस आने के बाद उसने महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सीधे एयरपोर्ट परिसर स्थित आरजीआईए पुलिस चौकी पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।

23 वर्षीय आरोपी न्यायिक हिरासत में

जानकारी के मुताबिक महिला की शाक्यात के आधार पर पुलिस भारतीय न्याय संहिता  की संबंधित धाराओं के तहत रेप, मारपीट और अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया हैं। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया,  साथ ही कैब की जांच और तकनीकी सबूतों के सहित अन्य सबूत जुटाकर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की। बताया जा रहा हैं की आरोपी की पहचान रंगारेड्डी जिले के रहने वाले 23 वर्षीय एर्रापोगु प्रशांत कुमार के रूप में हुई हैं। उसे 21 जुलाई को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच और पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है। 

महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

शुरुआती जांच में पता चला की संबंधित कैब सेवा एक स्थानीय ट्रांसपोर्ट एजेंसी द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसे एयरलाइन ने कर्मचारियों के आने-जाने के लिए बंधित किया था। घटना के बाद पुलिस ने एयरलाइन को महिला कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने और परिवहन प्रोटोकॉल को अधिक सुरक्षित बनाने की सलाह दी है। एयरलाइन ने भी कहा है की वह जांच में पूरा सहयोग कर रही है और पीड़ित कर्मचारी को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।