-
☰
No image found.
Murder Crime News: साड़ी को लेकर हुए विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
महाराष्ट्र: ठाणे जिले के बदलापुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साड़ी खरीदने को लेकर हुए घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया।
विस्तार
महाराष्ट्र: ठाणे जिले के बदलापुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां साड़ी खरीदने को लेकर हुए घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है की पत्नी ने पहले अपने पति के सिर पर कुकर से हमला किया और बाद में गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। लंबे समय से चल रहा था विवाद पुलिस के अनुसार बदलापुर के शिरगांव इलाके में रहने वाले हरिराम सिंह और उनकी पत्नी सुनीता देवी के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है की पत्नी नई साड़ी खरीदने की मांग कर रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। इसी विवाद ने कथित रूप से हिंसक रूप ले लिया। घटना के बाद मौत को सामान्य साबित करने की कोशिश की गई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा जानकारी के अनुसार घटना के बाद शुरुआत में मौत को सामन्य बताया गया था, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और गाला दबाए जाने के संकेत मिलने के बाद पुलिस का शक गहरा हो गया, जिसके बाद रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद मामले की दुबारा जांच शुरू की गई हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर पत्नी सुनीता देवी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस इस घटना से जुड़े हर पहलु की जांच कर रही हैं और यह पता लगाने में जुटी हैं की वारदात किन परिस्थितियों में हुई। घरेलु विवाद से जुड़ी इस अचानक हुई वारदात ने पुरे इलाके में सनसनी फैला दी हैं। फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलु की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
