-
☰
No image found.
Murder Driven By Unrequited Love: एकतरफा प्यार में युवक ने रची खौफनाक साजिश, शादी से इनकार और नंबर ब्लॉक करने पर छात्रा की करी हत्या
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने फार्मेसी की पढाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा के शादी से इनकार करने और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देना पर उसकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया लेकिन कुछ ही घंटो में पुलिस ने आरोपी को धर दबोच लिया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: दुर्ग जिले के भिलाई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने फार्मेसी की पढाई कर रही 19 वर्षीय छात्रा के शादी से इनकार करने और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर देना पर उसकी हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया लेकिन कुछ ही घंटो में पुलिस ने आरोपी को धर दबोच लिया। शादी का दबाव बना रहा था आरोपी पुलिस जांच में सामने आया हैं की मृतका खुशी साहू मूल रूप से बेमेतरा की रहने वाली थी और भिलाई में पीजी में रहकर फार्मेसी की पढ़ाई कर रही थी। आरोपी 24 वर्षीय लाकेश्वर साहू उर्फ पिंटू, जो बलौदाबाजार का रहने वाला है, छात्रा का परिचित और दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। आरोपी लगातार उससे शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, घटना से कुछ दिन पहले उसने आरोपी से बातचीत बंद कर उसका मोबाइल नंबर भी ब्लॉक कर दिया था। महज चार मिनट में वारदात को दिया अंजाम पुलिस के मुताबिक युवती के इनकार के बाद आरोपी ने हत्या की योजना बनाई। वह रायपुर से चाकू लेकर एक दिन पहले ही भिलाई पहुंच गया था। पहले दिन उसे छात्रा नहीं मिली, इसलिए उसने अगले दिन उसकी गतिविधियों पर नजर रखी। आरोप है की उसने छात्रा की रूममेट से फोन पर उसकी लोकेशन की जानकारी हासिल की और सीधे पीजी पहुंच गया। जांच में सामने आया हैं की आरोपी पूरी तैयारी के साथ आया था। उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग से कपड़े पहन रखे थे। पीजी के कमरे में पहुंचते ही उसने पहले छात्रा का गला दबाया और फिर चाकू से पीठ, पेट और हाथ पर कई बार वार किए। पुलिस के अनुसार पूरी वारदात करीब चार मिनट में अंजाम दी गई थी। घटना के बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गया। रूममेट ने देखा खून से लथपथ शव कुछ देर बाद जब छात्रा की रूममेट कमरे में पहुंची तो उसने खुशी को गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पाया। परिजनों और पुलिस को सूचना देने के बाद छात्रा को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही वैशाली नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तकनीकी सबूतों, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी को बलौदाबाजार से गिरफ्तार कर चाकू और बाइक भी बरामद करी गई। सबूत मिटाने की भी की थी कोशिश पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी ने अपने कपड़े और जूते नदी में फेंक दिए थे, ताकि कोई सुराग न बचे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे घटनास्थल पर भी लेकर गई, जहां पूरे घटनाक्रम का सीन रीक्रिएट कराया गया। अधिकारियों का कहना है की आरोपी ने पूरी वारदात पहले से बनाई गई योजना के तहत अंजाम दी थी। भिलाई नगर पुलिस के अधिकारियों ने बताया की शुरुआती जांच में यह मामला एकतरफा प्रेम और शादी के दबाव से जुड़ा हुआ सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है की मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
Murder Crime News: साड़ी को लेकर हुए विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर दिखा आतंकियों का कहर, हमले में एक जवान हुआ शहीद
