-
☰
No image found.
Murder Crime News: कलियुगी बेटे का खूनी खेल, कहासुनी के बाद मां की चाकू से करी हत्या
- Photo by : NCR SAMACHAR
संक्षेप
राजस्थान: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया।
विस्तार
राजस्थान: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार कर दिया। कृषि उपज मंडी क्षेत्र के सामने स्थित एक मकान में कथित तौर पर एक बेटे ने अपनी ही मां की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात देर रात हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी। मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया हैं की मृतका की पहचान प्रभाती देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की देर रात किसी घरेलू बात को लेकर मां और बेटे के बीच विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई की आरोपी राजवीर ने घर में रखा चाकू उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण प्रभाती देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी बहन को फोन कर पूरी वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मृतका के दामाद शिवकुमार सहित अन्य परिजन घर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले गए। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोपी था पीडब्ल्यूडी कर्मचारी जानकारी के अनुसार आरोपी राजवीर राजस्थान लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है की उसे शराब पीने की आदत थी और घटना के समय भी उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है की क्या नशे की हालत में विवाद ने हिंसक रूप लिया था। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी का अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी अपने पांच वर्षीय बेटे के साथ मायके में रह रही थी। घटना के समय घर में केवल आरोपी और उसकी मां ही मौजूद थे। पुलिस यह भी पता लगाने का कोशिश कर रही है की पारिवारिक तनाव का इस घटना से कोई संबंध है या नहीं। दामाद की शिकायत पर हुआ हत्या का मुकदमा दर्ज बताया जा रहा हैं की नवलगढ़ थाना प्रभारी अजय सिंह ने कहा की रात करीब 12 बजे घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस तुरंत अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। मृतका के दामाद शिवकुमार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी और एमओबी टीम को मौके पर बुलाकर साबुत इकठ्ठा किए गए हैं। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू समेत अन्य महत्वपूर्ण सबूतों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा पुलिस प्रशासन का कहना है की हत्या के पीछे की असल वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और आरोपी से पूछताछ के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और पुलिस मामले से जुड़े हर पहलु की गहराई से जांच कर रही है। इस घटना के बाद नवलगढ़ क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है की पारिवारिक विवादों का इस तरह हिंसक रूप लेना बेहद चिंताजनक है। लोगों ने उम्मीद जताई है की मामले की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
